school event
समाचार  राज्य  कोडरमा  झारखण्ड 

Koderma News: ग्रिज़ली विद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

Koderma News: ग्रिज़ली विद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी तिलैया डैम स्थित ग्रिज़ली विद्यालय में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी हर्षोल्लास एवं भक्तिमय वातावरण में मनाई गई। नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं और जीवन से जुड़े प्रसंगों को सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से जीवंत किया। बच्चों ने कालिया नाग युद्ध, मणिहारी रूप, नटखट बाल रूप और महारास की आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। बच्चों की मनमोहक वेशभूषा और शानदार प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। विद्यालय के सीईओ प्रकाश गुप्ता एवं प्राचार्या अंजना कुमारी ने विद्यार्थियों की सराहना की। कार्यक्रम के अंत में बच्चों के बीच चॉकलेट का वितरण किया गया।
Read More...
समाचार  राज्य  जिला प्रशासन  गिरिडीह  झारखण्ड 

Giridih News: नशा मुक्त भारत अभियान के तहत सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Giridih News: नशा मुक्त भारत अभियान के तहत सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित गिरिडीह के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, बरगंडा में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के तत्वावधान में "नशा मुक्त भारत अभियान" के तहत विशेष वंदना सभा आयोजित की गई। ब्रह्माकुमारी संस्था की मंजीत कौर ने विद्यार्थियों को मोबाइल के अत्यधिक उपयोग और नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया। उन्होंने स्वस्थ, अनुशासित और सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।
Read More...
समाचार  राज्य  शिक्षा  साहिबगंज  झारखण्ड 

Sahibganj News: नशा मुक्त समाज के निर्माण का संकल्प, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में महाअभियान का शुभारंभ

Sahibganj News: नशा मुक्त समाज के निर्माण का संकल्प, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में महाअभियान का शुभारंभ साहिबगंज के जमुनादास केदारनाथ चौधरी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में ब्रह्मा कुमारीज़ संस्था द्वारा "दस करोड़ नशा मुक्त प्रतिज्ञा महाअभियान" आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसमें ब्रह्मा कुमारी बहनों और विद्यालय की वरिष्ठ आचार्या किरण कुमारी गुप्ता ने सहभागिता की। इस दौरान छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने नशा मुक्त रहने और समाज को नशा मुक्त बनाने का संकल्प लिया।
Read More...
समाचार  राज्य  राजनीति  साहिबगंज  झारखण्ड 

Sahibganj News: डॉ. रणजीत कुमार सिंह के नेतृत्व में साहिबगंज कॉलेज को फिर अव्वल बनाने का संकल्प

Sahibganj News: डॉ. रणजीत कुमार सिंह के नेतृत्व में साहिबगंज कॉलेज को फिर अव्वल बनाने का संकल्प साहिबगंज के झरना कॉलोनी स्थित संत टैरेसा एकेडमी में आयोजित "गेट टुगेदर" कार्यक्रम में साहिबगंज महाविद्यालय के नवपदस्थापित प्राचार्य डॉ. रणजीत कुमार सिंह सहित शहर की छह प्रमुख हस्तियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने महाविद्यालय के गौरवशाली इतिहास को फिर से स्थापित करने की उम्मीद जताई। डॉ. रणजीत सिंह ने कहा कि छात्र से शिक्षक और अब प्राचार्य बनने तक का उनका सफर इसी संस्थान से जुड़ा है।
Read More...
समाचार  राज्य  शिक्षा  कोडरमा  झारखण्ड 

Koderma News: सेक्रेड हार्ट स्कूल में प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग, विद्यार्थियों ने पेश किए आकर्षक विज्ञान मॉडल

Koderma News: सेक्रेड हार्ट स्कूल में प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग, विद्यार्थियों ने पेश किए आकर्षक विज्ञान मॉडल कोडरमा के सेक्रेड हार्ट स्कूल में प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग के अंतर्गत कक्षा 4 के विद्यार्थियों ने विंडमिल का कार्यशील मॉडल और मानव उत्सर्जन तंत्र पर आधारित रोल प्ले प्रस्तुत किया। विशेष प्रार्थना सभा में विद्यार्थियों ने अपने प्रोजेक्ट्स की कार्यप्रणाली और उपयोगिता को सरल एवं रोचक ढंग से समझाया।
Read More...
समाचार  राज्य  शिक्षा  देवघर  झारखण्ड 

Deoghar News: हरित देवघर अभियान के तहत रेड रोज स्कूल में 194 विद्यार्थियों को बांटे गए पौधे

Deoghar News: हरित देवघर अभियान के तहत रेड रोज स्कूल में 194 विद्यार्थियों को बांटे गए पौधे यूथ वॉइस, देवघर द्वारा संचालित "हरित देवघर" अभियान के तहत रेड रोज स्कूल में 194 विद्यार्थियों के बीच पौधों का वितरण किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उन्हें पौधों की देखभाल के लिए प्रेरित करना था।
Read More...
समाचार  राज्य  शिक्षा  बोकारो  झारखण्ड 

Bokaro News: शिक्षा के महत्व पर जोर, बोकारो ओल्ड जेवेरियंस एलुमनी ट्रस्ट ने बच्चों को दिए छाते

Bokaro News: शिक्षा के महत्व पर जोर, बोकारो ओल्ड जेवेरियंस एलुमनी ट्रस्ट ने बच्चों को दिए छाते बोकारो ओल्ड जेवेरियंस एलुमनी ट्रस्ट ने उत्क्रमित मध्य विद्यालय, आजाद नगर में विशेष कार्यक्रम आयोजित कर विद्यार्थियों के बीच छातों का वितरण किया। समाजसेवी कुमार अमरदीप ने शिक्षा को जीवन की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए बच्चों को नियमित पढ़ाई के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट स्लम क्षेत्र के जरूरतमंद बच्चों को पाठ्य सामग्री, उपहार और अन्य आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराकर उनके शैक्षणिक विकास में सहयोग कर रहा है।
Read More...
समाचार  राज्य  साहिबगंज  झारखण्ड 

साहिबगंज के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में हर्षोल्लास से मनाई गई महर्षि वेद व्यास जयंती, गुरु सम्मान समारोह आयोजित

साहिबगंज के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में हर्षोल्लास से मनाई गई महर्षि वेद व्यास जयंती, गुरु सम्मान समारोह आयोजित जमुनादास केदारनाथ चौधरी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में महर्षि वेद व्यास जयंती श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन और पुष्प अर्पण के साथ हुआ। विद्यालय की सचिव डॉ. मृदुला सिन्हा ने गुरु के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गुरु व्यक्ति के चरित्र और व्यक्तित्व का निर्माण करते हैं।
Read More...
समाचार  राज्य  कोडरमा  झारखण्ड 

Koderma News: सेक्रेड हार्ट स्कूल, झुमरी तिलैया में इंटर हाउस आईटी क्विज प्रतियोगिता आयोजित, आकाश हाउस बना विजेता

Koderma News: सेक्रेड हार्ट स्कूल, झुमरी तिलैया में इंटर हाउस आईटी क्विज प्रतियोगिता आयोजित, आकाश हाउस बना विजेता सेक्रेड हार्ट स्कूल, झुमरी तिलैया में कक्षा 4 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए इंटर हाउस आईटी क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में सूचना प्रौद्योगिकी के प्रति रुचि, डिजिटल जागरूकता और तार्किक सोच का विकास करना था।
Read More...
समाचार  राज्य  धर्म  गिरिडीह  झारखण्ड 

Giridih News: गुरु पूर्णिमा पर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, बरगंडा में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम

Giridih News: गुरु पूर्णिमा पर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, बरगंडा में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, बरगंडा में गुरु पूर्णिमा श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य आनंद कमल एवं विभाग प्रमुख ब्रजेश कुमार सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर गुरु-शिष्य परंपरा और गुरु के महत्व पर प्रेरक विचार रखे गए। विद्यार्थियों ने काव्य पाठ, भाषण, भजन, नृत्य और कक्षाध्यापन का प्रदर्शन कर सभी का मन मोह लिया।
Read More...
समाचार  राज्य  कोडरमा  झारखण्ड 

द रामेश्वर वैली स्कूल में इंटर हाउस डांस प्रतियोगिता, बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुतियों से जीता दिल

द रामेश्वर वैली स्कूल में इंटर हाउस डांस प्रतियोगिता, बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुतियों से जीता दिल कोडरमा स्थित द रामेश्वर वैली स्कूल में विद्यार्थियों की सांस्कृतिक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के लिए इंटर हाउस डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जूनियर और सीनियर वर्ग में आयोजित इस प्रतियोगिता में लगभग 100 विद्यार्थियों ने भाग लिया। बच्चों ने बॉलीवुड गीतों पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।
Read More...
समाचार  शिक्षा  गिरिडीह  झारखण्ड 

सलूजा गोल्ड इंटरनेशनल स्कूल में वाद-विवाद प्रतियोगिता, एमरल्ड हाउस बना विजेता

सलूजा गोल्ड इंटरनेशनल स्कूल में वाद-विवाद प्रतियोगिता, एमरल्ड हाउस बना विजेता सलूजा गोल्ड इंटरनेशनल स्कूल में लिटरेरी क्लब 'सृजन' के तत्वावधान में अंतर-सदन वाद-विवाद एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों ने प्लास्टिक प्रतिबंध और विद्यालयों में जंक फूड पर पक्ष-विपक्ष में प्रभावशाली तर्क रखे।
Read More...

Advertisement