Giridih News: गुरु पूर्णिमा पर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, बरगंडा में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम

विभाग प्रमुख ब्रजेश कुमार सिंह ने गुरु के महत्व पर किया प्रेरक संबोधन

Giridih News: गुरु पूर्णिमा पर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, बरगंडा में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, बरगंडा में दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ करते अतिथि एवं सांस्कृतिक प्रस्तुति देते विद्यार्थी।

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, बरगंडा में गुरु पूर्णिमा श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य आनंद कमल एवं विभाग प्रमुख ब्रजेश कुमार सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर गुरु-शिष्य परंपरा और गुरु के महत्व पर प्रेरक विचार रखे गए। विद्यार्थियों ने काव्य पाठ, भाषण, भजन, नृत्य और कक्षाध्यापन का प्रदर्शन कर सभी का मन मोह लिया।

गिरिडीह: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, बरगंडा में बुधवार को गुरु पूर्णिमा का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य आनंद कमल एवं हजारीबाग विभाग के विभाग प्रमुख ब्रजेश कुमार सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर तथा महर्षि वेदव्यास के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया।

इस अवसर पर विभाग प्रमुख ब्रजेश कुमार सिंह ने कहा कि गुरु समाज की विसंगतियों को दूर कर व्यक्ति को अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाते हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षक और छात्र दोनों एक-दूसरे के गुरु होते हैं तथा जो व्यक्ति सही मार्ग दिखाए, वही वास्तविक गुरु है।

विद्यालय के प्रधानाचार्य आनंद कमल ने अपने संबोधन में कहा कि गुरु ही जीवन के वास्तविक निर्माता हैं। एक सच्चा गुरु शिष्य के चरित्र, ज्ञान और संस्कारों की मजबूत नींव रखता है। उन्होंने कहा कि गुरु-शिष्य परंपरा को जीवित रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के भैया-बहनों ने काव्य पाठ, भाषण, भजन एवं सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। वंदना प्रमुख मनीष आचार्य एवं घोष प्रमुख विपिन आचार्य ने कार्यक्रम का निर्देशन किया।

यह भी पढ़ें: गिरिडीह में ग्रामीण महिलाओं को नई पहचान, मशरूम उत्पादन के लिए कोल्ड स्टोर का शुभारंभ

आचार्य शुभेंदु चंदन एवं आचार्या पृथा दीदी ने गुरु महिमा पर अपने विचार रखे। वहीं डॉ. ब्रजेश बर्णवाल ने "गुरु की नितांत आवश्यकता" विषय पर काव्य पाठ प्रस्तुत किया। आचार्य शेखर जी ने भी गुरु महिमा पर आधारित कविता सुनाई।

यह भी पढ़ें: नागेश्वर प्रसाद सिंह के निधन से शोक, जलीय सूर्य मंदिर समिति ने दी श्रद्धांजलि

कार्यक्रम का संचालन अजित मिश्र ने किया। उन्होंने अपने प्रभावशाली संचालन और हाइकू प्रस्तुतियों से सभी का ध्यान आकर्षित किया। कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि विद्यार्थियों ने आचार्य एवं दीदी की भूमिका निभाते हुए कक्षाध्यापन का भी प्रदर्शन किया, जिसे सभी ने सराहा।

अंत में धन्यवाद ज्ञापन एवं शांति मंत्र के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

Bokaro News: बीएकेएस ने एसएमएस-1 विभाग की 21 समस्याएं सीजीएम के समक्ष उठाईं, एक माह में समाधान की मांग Bokaro News: बीएकेएस ने एसएमएस-1 विभाग की 21 समस्याएं सीजीएम के समक्ष उठाईं, एक माह में समाधान की मांग
पॉलीमर नोटों की ओर बढ़ता भारत, सुरक्षित और टिकाऊ मुद्रा की नई शुरुआत
गिरिडीह प्रशासन की संवेदनशील पहल, घर पहुंचकर BLO ने पूरा कराया गणना प्रपत्र
साहिबगंज के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में हर्षोल्लास से मनाई गई महर्षि वेद व्यास जयंती, गुरु सम्मान समारोह आयोजित
Giridih News: गुरु पूर्णिमा पर रेड क्रॉस योग केंद्र में योग गुरुओं का सम्मान, शिष्यों ने किया अभिनंदन
गुरु पूर्णिमा पर नमामि गंगे घाट में गूंजा "हर-हर गंगे,'' दीपों से जगमगाया साहिबगंज
राजकीय श्रावणी मेला-2026 का शुभारंभ, AI तकनीक और डिजिटल शिकायत प्रणाली से लैस होगी व्यवस्था
Sahibganj News: बरहरवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, युवक के पास से देसी पिस्टल, 5 कारतूस और संदिग्ध पाउडर बरामद
गुरु-पदावली: गुरु महिमा पर चुन्नू साहा की भावपूर्ण कविता
Koderma News: सेक्रेड हार्ट स्कूल, झुमरी तिलैया में इंटर हाउस आईटी क्विज प्रतियोगिता आयोजित, आकाश हाउस बना विजेता
जापान में 7.1 तीव्रता के भूकंप से तबाही, 13 की मौत; शॉपिंग मॉल धमाके में दो महिलाओं की गई जान
बलोचिस्तान में डिप्टी कमिश्नर समेत चार की हत्या, नुश्की में 31 जुलाई तक बढ़ाया गया कर्फ्यू