गिरिडीह प्रशासन की संवेदनशील पहल, घर पहुंचकर BLO ने पूरा कराया गणना प्रपत्र
SIR-2026 के तहत शुद्ध, समावेशी और विश्वसनीय मतदाता सूची तैयार करने पर जोर
विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (SIR-2026) के तहत गिरिडीह जिला प्रशासन ने मतदाता सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए राष्ट्रीय शिकायत निवारण प्रणाली (NGSP) पर प्राप्त शिकायत का त्वरित समाधान किया।
गिरिडीह: भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, झारखंड के निर्देशानुसार संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (#SIR2026) के अंतर्गत गिरिडीह जिला प्रशासन द्वारा मतदाताओं को सुगम, पारदर्शी एवं उत्तरदायी निर्वाचन सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार प्रभावी कार्य किया जा रहा है। अभियान के अंतिम चरण में प्राप्त प्रत्येक शिकायत एवं सुझाव का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित किया जा रहा है। इसी क्रम में 29-बगोदर विधानसभा क्षेत्र के मतदाता श्री राहुल मोदी ने राष्ट्रीय शिकायत निवारण प्रणाली (NGSP) पोर्टल के माध्यम से शिकायत दर्ज कराई कि वे वर्तमान में अपने गृह क्षेत्र से बाहर रहते हैं। उनके गणना प्रपत्र को उनके परिजनों द्वारा भर दिया गया था, किंतु उस पर हस्ताक्षर अंकित नहीं हो सके थे। उन्होंने यह भी अवगत कराया कि उनके माता-पिता को चलने-फिरने में कठिनाई होती है, जिसके कारण प्रपत्र में छूटी हुई औपचारिकता पूरी कराना उनके लिए संभव नहीं हो पा रहा था। शिकायत प्राप्त होते ही संबंधित बूथ स्तर पदाधिकारी (BLO) ने मामले की तत्काल जांच की। जांच में यह पाया गया कि गणना प्रपत्र पूर्व में विधिवत भर लिया गया था, किंतु उस पर हस्ताक्षर अंकित होना शेष था। मामले की गंभीरता को देखते हुए तथा मतदाता सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए BLO स्वयं संबंधित मतदाता के घर पहुंचीं, आवश्यक हस्ताक्षर प्राप्त कर गणना प्रपत्र की त्रुटि का तत्काल निराकरण किया तथा उसकी ऑनलाइन प्रविष्टि भी सुनिश्चित कर दी।
प्रशासन की इस त्वरित, संवेदनशील एवं उत्तरदायी कार्रवाई से शिकायत का समयबद्ध समाधान हुआ और यह सुनिश्चित किया गया कि संबंधित मतदाता का गणना प्रपत्र बिना किसी त्रुटि के निर्वाचक नामावली पुनरीक्षण प्रक्रिया में सम्मिलित हो सके। इस पहल से राहुल मोदी एवं उनके परिजनों ने संतोष व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन के प्रति आभार प्रकट किया।

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.
Related Posts

Latest News

