Deoghar News: श्रावणी मेला में श्रद्धालुओं की स्वास्थ्य सुरक्षा हेतु दुम्मा बॉर्डर पर अस्थायी स्वास्थ्य केंद्र और टोटो,एम्बुलेंस सेवा शुरू

उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया और एसपी प्रवीण पुष्कर ने किया उद्घाटन

Deoghar News: श्रावणी मेला में श्रद्धालुओं की स्वास्थ्य सुरक्षा हेतु दुम्मा बॉर्डर पर अस्थायी स्वास्थ्य केंद्र और टोटो,एम्बुलेंस सेवा शुरू
श्रावणी मेला 2026 के लिए दुम्मा बॉर्डर पर अस्थायी स्वास्थ्य केंद्र और टोटो एम्बुलेंस सेवा का उद्घाटन करते उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया एवं एसपी प्रवीण पुष्कर।

राजकीय श्रावणी मेला 2026 के दौरान श्रद्धालुओं की स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन ने दुम्मा बॉर्डर पर 24 घंटे संचालित होने वाला अस्थायी स्वास्थ्य केंद्र शुरू किया है। उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया और पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर ने इसका उद्घाटन किया। साथ ही कांवरिया पथ पर आपातकालीन चिकित्सा सहायता के लिए टोटो एम्बुलेंस सेवा को भी रवाना किया गया। स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टाफ, जीवनरक्षक दवाएं, ओआरएस और प्राथमिक उपचार की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

देवघर: राजकीय श्रावणी मेला 2026 के दौरान बाबा वैद्यनाथ धाम आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने महत्वपूर्ण पहल की है। बुधवार को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सौरभ कुमार भुवानिया एवं पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर ने दुम्मा बॉर्डर के समीप स्थापित अस्थायी स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन किया। साथ ही कांवरिया पथ पर आपातकालीन चिकित्सा सहायता के लिए विशेष रूप से तैयार ‘टोटो एम्बुलेंस’ सेवा को भी रवाना किया गया।

उद्घाटन के दौरान उपायुक्त ने कहा कि श्रावणी मेला में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि दुम्मा बॉर्डर स्थित अस्थायी स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ की चौबीसों घंटे तैनाती रहेगी। यहां प्राथमिक उपचार, जीवन रक्षक दवाएं, ओआरएस घोल तथा विश्राम की समुचित व्यवस्था की गई है, ताकि यात्रा के दौरान अस्वस्थ होने वाले श्रद्धालुओं को तत्काल राहत मिल सके।

उपायुक्त ने बताया कि कांवरिया पथ के कई हिस्से संकरे हैं, जहां सामान्य एम्बुलेंस का पहुंचना कठिन होता है। इसी को ध्यान में रखते हुए टोटो एम्बुलेंस सेवा शुरू की गई है। यह छोटी और तेज गति वाली एम्बुलेंस आपात स्थिति में बीमार अथवा घायल कांवरियों को तुरंत नजदीकी अस्पताल तक पहुंचाने में सहायक होगी।

उन्होंने कहा कि कांवरिया पथ के सभी महत्वपूर्ण और संवेदनशील स्थानों पर स्वास्थ्य एवं बुनियादी सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है, ताकि शिवभक्तों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

यह भी पढ़ें: देवघर में ब्राउन शुगर तस्करी का खुलासा, 5.01 ग्राम नशीला पदार्थ, 85,150 रुपये नकद और इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन बरामद, तस्कर गिरफ्तार

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा, नगर आयुक्त सुलोचना मीना, अपर समाहर्ता हीरा कुमार, सिविल सर्जन डॉ. रमेश कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी रवि कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी राहुल कुमार भारती सहित स्वास्थ्य विभाग एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मी उपस्थित

यह भी पढ़ें: Deoghar News: गुरु पूर्णिमा पर बाबा धाम में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, मंत्री दीपिका सिंह पांडे ने की बाबा बैद्यनाथ की पूजा-अर्चना

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

Ranchi News: झारखंड शराब मामले में ACB की बड़ी कार्रवाई, टेंडर और बैंक गारंटी की होगी जांच Ranchi News: झारखंड शराब मामले में ACB की बड़ी कार्रवाई, टेंडर और बैंक गारंटी की होगी जांच
Palamu News: हरिहरगंज न्यू बस स्टैंड में आधुनिक शौचालय व स्नानघर शुरू, यात्रियों व महिलाओं को मिलेगी बड़ी राहत 
Palamu News: लोकसभा में सांसद वीडी राम ने उठाई पलामू में रेलवे वैगन निर्माण इकाई और मेगा वर्कशॉप की मांग
Palamu News: राजहरा में महिला किसानों को मिला ग्रीन एंटरप्राइज विकास का प्रशिक्षण
Deoghar News: श्रावणी मेला में सुलभ जलार्पण हेतु बाबा मंदिर में लगेंगे विशेष अरघा, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए तैयारी पूरी
Sahibganj News: राजमहल में 'कैच द रेन 2026' अभियान के तहत छात्रों को जल संरक्षण का दिया गया संदेश
Sahibganj News: भाजपा प्रदेश कार्यसमिति में साहिबगंज के 5 नेताओं को मिली जिम्मेदारी, जिलाध्यक्ष गौतम यादव ने दी बधाई
Deoghar News: कांवरिया पथ पर चौधरी सेवा संघ व शिव शक्ति वेलफेयर ट्रस्ट लगाएगा निःशुल्क सेवा शिविर
Deoghar News: श्रावणी मेला में श्रद्धालुओं की स्वास्थ्य सुरक्षा हेतु दुम्मा बॉर्डर पर अस्थायी स्वास्थ्य केंद्र और टोटो,एम्बुलेंस सेवा शुरू
सदर अस्पताल साहिबगंज के रक्त कोष में 18 यूनिट रक्त उपलब्ध, जारी हुई नई सूची
Bokaro News: बीएकेएस ने एसएमएस-1 विभाग की 21 समस्याएं सीजीएम के समक्ष उठाईं, एक माह में समाधान की मांग
पॉलीमर नोटों की ओर बढ़ता भारत, सुरक्षित और टिकाऊ मुद्रा की नई शुरुआत