मिर्जाचौकी स्टेशन पर पूजा स्पेशल ट्रेन में चैन पुलिंग, 15 मिनट तक रुकी ट्रेन
इमरजेंसी चैन खींचते ही यात्रियों में मच गई अफरा-तफरी
साहिबगंज जिले के मिर्जाचौकी स्टेशन पर रामपुरहाट-भागलपुर पूजा स्पेशल ट्रेन में अचानक चैन पुलिंग होने से अफरा-तफरी मच गई। इमरजेंसी चैन खींचे जाने के बाद ट्रेन करीब 10-15 मिनट तक स्टेशन पर रुकी रही।
साहिबगंज: रामपुरहाट से वाया साहिबगंज, भागलपुर जा रही पूजा स्पेशल ट्रेन में मिर्जाचौकी स्टेशन पर चैन पुलिंग की घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई। अचानक ट्रेन रुकने से यात्रियों में दहशत फैल गई। जानकारी के अनुसार, ट्रेन मिर्जाचौकी स्टेशन के पास पहुंची थी तभी किसी यात्री ने इमरजेंसी चैन खींच दी। ट्रेन रुकते ही स्टेशन पर मौजूद यात्री और रेलकर्मी सकते में आ गए।
घटना की सूचना मिलते ही आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। चैन खींचने वाले का पता नहीं चल सका है। आरपीएफ अधिकारियों का कहना है कि स्टेशन में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। आरपीएफ ने यात्रियों से अपील की है कि वे बिना वजह चैन पुलिंग न करें। चैन पुलिंग एक दंडनीय अपराध है। सिर्फ आपात स्थिति में ही इसका इस्तेमाल किया जाए। बेवजह चैन खींचने पर रेलवे एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी।

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.


