Bokaro News: बीएकेएस ने एसएमएस-1 विभाग की 21 समस्याएं सीजीएम के समक्ष उठाईं, एक माह में समाधान की मांग

कर्मचारियों की मूलभूत सुविधाओं और सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा

Bokaro News: बीएकेएस ने एसएमएस-1 विभाग की 21 समस्याएं सीजीएम के समक्ष उठाईं, एक माह में समाधान की मांग
एसएमएस-1 विभाग की समस्याओं पर सीजीएम से चर्चा करते बीएकेएस पदाधिकारी

बीएसएल अनाधिशासी कर्मचारी संघ (बीएकेएस) ने बोकारो इस्पात संयंत्र के एसएमएस-1 विभाग की 21 प्रमुख समस्याओं को लेकर मुख्य महाप्रबंधक (सीजीएम) के साथ बैठक की। यूनियन ने कर्मचारियों के लिए पेयजल, शौचालय, सड़क, ड्रेनेज, सुरक्षा, पार्किंग, जर्जर संरचनाओं, फ्लाई डस्ट, एक्टिंग अलाउंस, शटडाउन प्रक्रिया और अन्य प्रशासनिक मुद्दों पर एक माह के भीतर समाधान की मांग की।

बोकारो: बीएसएल अनाधिशासी कर्मचारी संघ (बीएकेएस) ने बुधवार को एसएमएस-1 के मुख्य महाप्रबंधक (सीजीएम) के साथ विभागीय समस्याओं को लेकर बैठक आयोजित की।

आधुनिकीकरण के बाद एसएमएस-1 विभाग बोकारो इस्पात संयंत्र के सबसे आधुनिक विभागों में कार्य कर रहा है, जिसका प्रमाण लगातार बन रहे उत्पादन रिकॉर्ड भी हैं। इसके बावजूद विभाग में कार्यरत गैर-कार्यपालक कर्मचारियों से जुड़ी समस्याओं की सूची दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है, जिसके कारण कर्मचारियों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

एसएमएस-1 विभाग की प्रमुख समस्याएं एवं मांगें

  1. 18 मीटर, 14 मीटर एवं 36 मीटर ऊंचाई वाले कार्य क्षेत्रों में कर्मचारियों के लिए शुद्ध पेयजल की व्यवस्था।
  2. 18 मीटर क्षेत्र में कर्मचारियों के लिए शौचालय की सुविधा उपलब्ध कराना।
  3. कास्टर क्षेत्र के बाथरूम जाम होने की समस्या का समाधान।
  4. कास्टर मैकेनिकल सेक्शन में लंबे समय से रिक्त चार्जमैन के पद को भरना।
  5. कास्टर क्षेत्र एवं बॉयलर मेंटेनेंस की टॉप रूफ की जर्जर एवं क्षतिग्रस्त शीटों से वर्षा का पानी टपकने की समस्या का समाधान।
  6. क्रेन मेंटेनेंस के दौरान एसएमएस-1 में कनीय ग्रेड के कर्मचारियों से शटडाउन लेने की प्रक्रिया पर पुनर्विचार।
  7. एसएमएस-1 कन्वर्टर एवं कास्टर क्षेत्र की एप्रोच रोड, प्लांट मेडिकल से एसएमएस-1 जाने वाली सड़क तथा बॉयलर से कास्टर जाने वाले मार्ग की मरम्मत।
  8. एसएमएस-1 क्षेत्र की ड्रेनेज (जल निकासी) व्यवस्था को दुरुस्त करना।
  9. एसएमएस-1 क्षेत्र में लटक रही पुरानी एवं जर्जर शीटों से उत्पन्न सुरक्षा खतरे को दूर करना।
  10. एसएमएस-1 के 18 मीटर क्षेत्र के क्षतिग्रस्त फ्लोर की मरम्मत तथा फ्लाई डस्ट की समस्या का समाधान।
  11. कास्टर क्षेत्र में दोपहिया वाहनों की समुचित पार्किंग व्यवस्था।
  12. बॉयलर मेंटेनेंस के रेस्ट रूम में वर्षा का पानी भरने की समस्या का समाधान।
  13. मिक्सर एग्जॉस्ट के कार्य नहीं करने तथा उसे बायपास कर संचालित किए जाने की समस्या का समाधान।
  14. एसएमएस-1 बीएसएल कैंटीन के मैकेनिकल स्टोर साइड की क्षतिग्रस्त सीलिंग की मरम्मत, ताकि दुर्घटना की आशंका समाप्त हो।
  15. 8 मीटर क्षेत्र में पड़े अनावश्यक स्क्रैप को हटाना।
  16. कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए जनरल शिफ्ट ऑपरेशन रूम के चारों ओर उचित शीट बैरिकेडिंग कराना।
  17. एसएमएस-1 के कर्मचारी श्री लक्ष्मीधर अधिकारी को स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने के लिए कथित रूप से बाध्य किए जाने के मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच।
  18. यांत्रिक अनुभाग के कनीय कर्मचारियों को शटडाउन देने के लिए बाध्य किए जाने तथा शटडाउन लेने/देने की प्रक्रिया स्पष्ट करना।
  19. यांत्रिक अनुभाग के कर्मियों को ड्यूटी समाप्त होने के बाद रुकने के लिए विवश किए जाने की समस्या का समाधान।
  20. बंद किए गए एक्टिंग अलाउंस एवं इंसेंटिव को संशोधित कर पुनः लागू करना।
  21. कास्टर क्रेन मैकेनिकल में ठेका कंपनी प्रोटेक्टिव इंजीनियरिंग के स्थायी सुपरवाइजर की पदस्थापना।

यूनियन का कहना है कि उपरोक्त सभी मांगें एसएमएस-1 विभाग की कार्यक्षमता और कर्मचारियों के हितों से जुड़ी हैं। बीएकेएस ने प्रबंधन से मांग की है कि इन सभी समस्याओं का समाधान एक माह की निर्धारित समय-सीमा के भीतर किया जाए।

बैठक में यूनियन की ओर से अध्यक्ष, महासचिव, उपमहासचिव, कोषाध्यक्ष, कार्यकारिणी सदस्य एवं विभागीय यूनियन सदस्यों ने भाग लिया।

यह भी पढ़ें: पहली तिमाही में बोकारो स्टील प्लांट का शानदार प्रदर्शन, EBITDA में बना नंबर-1

बयान

यूनियन की ओर से कहा गया कि एसएमएस-1 विभाग में व्याप्त स्थानीय समस्याओं की ओर सीजीएम का ध्यान आकृष्ट कराया गया है। उन्होंने कई समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए संबंधित अनुभागों एवं अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं। यूनियन ने उम्मीद जताई कि सभी समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: चोरी की घटनाओं को लेकर पुलिस अलर्ट, बिजुलिया मोड़ समेत कई गांवों में विशेष गश्ती व सुरक्षा जागरूकता अभियान

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

Sahibganj News: भाजपा प्रदेश कार्यसमिति में साहिबगंज के 5 नेताओं को मिली जिम्मेदारी, जिलाध्यक्ष गौतम यादव ने दी बधाई Sahibganj News: भाजपा प्रदेश कार्यसमिति में साहिबगंज के 5 नेताओं को मिली जिम्मेदारी, जिलाध्यक्ष गौतम यादव ने दी बधाई
Deoghar News: कांवरिया पथ पर चौधरी सेवा संघ व शिव शक्ति वेलफेयर ट्रस्ट लगाएगा निःशुल्क सेवा शिविर
Deoghar News: श्रावणी मेला में श्रद्धालुओं की स्वास्थ्य सुरक्षा हेतु दुम्मा बॉर्डर पर अस्थायी स्वास्थ्य केंद्र और टोटो,एम्बुलेंस सेवा शुरू
सदर अस्पताल साहिबगंज के रक्त कोष में 18 यूनिट रक्त उपलब्ध, जारी हुई नई सूची
Bokaro News: बीएकेएस ने एसएमएस-1 विभाग की 21 समस्याएं सीजीएम के समक्ष उठाईं, एक माह में समाधान की मांग
पॉलीमर नोटों की ओर बढ़ता भारत, सुरक्षित और टिकाऊ मुद्रा की नई शुरुआत
गिरिडीह प्रशासन की संवेदनशील पहल, घर पहुंचकर BLO ने पूरा कराया गणना प्रपत्र
साहिबगंज के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में हर्षोल्लास से मनाई गई महर्षि वेद व्यास जयंती, गुरु सम्मान समारोह आयोजित
Giridih News: गुरु पूर्णिमा पर रेड क्रॉस योग केंद्र में योग गुरुओं का सम्मान, शिष्यों ने किया अभिनंदन
गुरु पूर्णिमा पर नमामि गंगे घाट में गूंजा "हर-हर गंगे,'' दीपों से जगमगाया साहिबगंज
राजकीय श्रावणी मेला-2026 का शुभारंभ, AI तकनीक और डिजिटल शिकायत प्रणाली से लैस होगी व्यवस्था
Sahibganj News: बरहरवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, युवक के पास से देसी पिस्टल, 5 कारतूस और संदिग्ध पाउडर बरामद