Giridih News: गुरु पूर्णिमा पर रेड क्रॉस योग केंद्र में योग गुरुओं का सम्मान, शिष्यों ने किया अभिनंदन

पुष्प वर्षा, दिव्य आरती और गीत-संगीत के बीच आयोजित हुआ समारोह

Giridih News: गुरु पूर्णिमा पर रेड क्रॉस योग केंद्र में योग गुरुओं का सम्मान, शिष्यों ने किया अभिनंदन
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गिरिडीह के रेड क्रॉस योग केंद्र में योग गुरु अरिंदम घोषाल और हास्य योग गुरु अरविंद कुमार का सम्मान करते शिष्य।

रेड क्रॉस योग केंद्र में गुरु पूर्णिमा उत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में योग गुरु अरिंदम घोषाल और हास्य योग गुरु अरविंद कुमार का शिष्यों ने उपहार, पुष्प वर्षा और दिव्य आरती के साथ सम्मान किया। दोनों गुरुओं ने योग, हास्य योग, सकारात्मक सोच और तनावमुक्त जीवन पर प्रेरक संदेश दिए।

गिरिडीह: गुरु पूर्णिमा उत्सव आज रेड क्रॉस योग केंद्र में धूमधाम से मनाया गया। गीत-संगीत के बीच योग कक्षा के शिष्यों ने योग गुरु अरिंदम घोषाल व हास्य योग गुरु अरविंद कुमार को उपहार देकर सम्मानित किया। पुष्प वर्षा और दिव्य आरती के बीच आयोजित गुरु सम्मान समारोह में सभी शिष्यों ने बारी-बारी से दोनों गुरुओं का मुंह मीठा कराया व सप्रेम उपहार भेंट किया। इस दौरान योग गुरु अरिंदम घोषाल ने योग के माध्यम से स्वस्थ्य रहने का टिप्स देते हुए नकारात्मक लोगों से दूर रहने की सलाह दी। वहीं अपने संबोधन में हास्य योग गुरु अरविंद कुमार ने हास्य योग के माध्यम से तन व मन दोनों को स्वस्थ्य रखने की बात करते हुए  क्रोध पर नियंत्रण के कई टिप्स दिए।    गुरु पूर्णिमा कार्यक्रम को सफल बनाने में संजय कुमार, प्रभात खेतान, गुड्डी भारती, पिंकी खेतान, सोनम सेठ, ज्योति तरवे, पिंकी साहा, पवन खंडेलवाल, मीरा साहू, अंजू अग्रवाल, रश्मि तरवे, विष्णु शर्मा, सुलेखा बसईवाला, सुमन बसईवाला, शंभु चौधरी, कविता बर्णवाल, अनुपमा गुप्ता, रूबी सिंह, आशा देवी, रामविलास सिंह, ज्योति चंद्रा, आराधना व मधु देवी आदि ने अहम भूमिका निभाई।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

Sahibganj News: भाजपा प्रदेश कार्यसमिति में साहिबगंज के 5 नेताओं को मिली जिम्मेदारी, जिलाध्यक्ष गौतम यादव ने दी बधाई Sahibganj News: भाजपा प्रदेश कार्यसमिति में साहिबगंज के 5 नेताओं को मिली जिम्मेदारी, जिलाध्यक्ष गौतम यादव ने दी बधाई
Deoghar News: कांवरिया पथ पर चौधरी सेवा संघ व शिव शक्ति वेलफेयर ट्रस्ट लगाएगा निःशुल्क सेवा शिविर
Deoghar News: श्रावणी मेला में श्रद्धालुओं की स्वास्थ्य सुरक्षा हेतु दुम्मा बॉर्डर पर अस्थायी स्वास्थ्य केंद्र और टोटो,एम्बुलेंस सेवा शुरू
सदर अस्पताल साहिबगंज के रक्त कोष में 18 यूनिट रक्त उपलब्ध, जारी हुई नई सूची
Bokaro News: बीएकेएस ने एसएमएस-1 विभाग की 21 समस्याएं सीजीएम के समक्ष उठाईं, एक माह में समाधान की मांग
पॉलीमर नोटों की ओर बढ़ता भारत, सुरक्षित और टिकाऊ मुद्रा की नई शुरुआत
गिरिडीह प्रशासन की संवेदनशील पहल, घर पहुंचकर BLO ने पूरा कराया गणना प्रपत्र
साहिबगंज के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में हर्षोल्लास से मनाई गई महर्षि वेद व्यास जयंती, गुरु सम्मान समारोह आयोजित
Giridih News: गुरु पूर्णिमा पर रेड क्रॉस योग केंद्र में योग गुरुओं का सम्मान, शिष्यों ने किया अभिनंदन
गुरु पूर्णिमा पर नमामि गंगे घाट में गूंजा "हर-हर गंगे,'' दीपों से जगमगाया साहिबगंज
राजकीय श्रावणी मेला-2026 का शुभारंभ, AI तकनीक और डिजिटल शिकायत प्रणाली से लैस होगी व्यवस्था
Sahibganj News: बरहरवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, युवक के पास से देसी पिस्टल, 5 कारतूस और संदिग्ध पाउडर बरामद