Sahibganj News: राजमहल में 'कैच द रेन 2026' अभियान के तहत छात्रों को जल संरक्षण का दिया गया संदेश
छात्रों को वर्षा जल संचयन और भू-जल संरक्षण के महत्व की दी गई जानकारी
नगर पंचायत राजमहल ने प्लस टू जेके उच्च विद्यालय में 'कैच द रेन 2026' एवं 'सफाई अपनाओ, बीमारी भगाओ' अभियान के तहत विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। नगर प्रबंधक बीरेश कुमार के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में छात्रों को वर्षा जल संचयन, जल संरक्षण, भू-जल स्तर बढ़ाने और जल के विवेकपूर्ण उपयोग के बारे में जानकारी दी गई।
साहिबगंज: प्लस टू जेके उच्च विद्यालय, राजमहल में नगर पंचायत द्वारा दो महत्वपूर्ण अभियानों के तहत एक विशेष जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम "कैच द रेन 2026" अभियान के अंतर्गत जल संवाद और "सफाई अपनाओ, बीमारी भगाओ" अभियान के अंतर्गत स्वच्छता को लेकर आयोजित किया गया। इसकी अगुवाई नगर प्रबंधक बीरेश कुमार ने की। कार्यक्रम में विद्यालय के
प्रधानाध्यापक डॉ. अभिजीत कुमार, शिक्षकगण, नगर पंचायत के कनीय अभियंता जितेश कुमार चौधरी, कार्यालय कर्मी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
विद्यार्थियों को वर्षा जल संचयन, जल स्रोतों के संरक्षण, भू-जल स्तर बढ़ाने और दैनिक जीवन में जल के विवेकपूर्ण उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। वक्ताओं ने कहा कि "जल की प्रत्येक बूंद अमूल्य है और जल संरक्षण अब केवल विकल्प नहीं, बल्कि हर नागरिक की जिम्मेदारी है।" छात्रों से अपने घरों और आसपास के लोगों को भी वर्षा जल संचयन के लिए जागरूक करने का आह्वान किया गया।


नगर पंचायत प्रशासन ने कहा कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रम बच्चों और युवाओं में पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। भविष्य में भी विद्यालयों में इस तरह के कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाएंगे।
Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.
Related Posts

Latest News

