मतदाता सूची पुनरीक्षण के लिए बचे सिर्फ 2 दिन, उपायुक्त ने 29 जुलाई तक गणना प्रपत्र जमा करने की अपील की
29 जुलाई 2026 तक गणना प्रपत्र जमा करना सभी पात्र मतदाताओं के लिए आवश्यक
साहिबगंज में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त दीपक कुमार दुबे ने सभी पात्र मतदाताओं से 29 जुलाई 2026 तक गणना प्रपत्र भरकर जमा करने की अपील की है। उन्होंने बताया कि अंतिम तिथि में केवल दो दिन शेष हैं। जिन मतदाताओं को प्रपत्र नहीं मिला है, वे अपने बीएलओ या निर्वाचन कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।
साहिबगंज: विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त दीपक कुमार दुबे ने जिले के सभी पात्र मतदाताओं से अपील की है कि वे 29 जुलाई 2026 तक अपना गणना प्रपत्र भरकर जमा करना सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि प्रपत्र जमा करने की अंतिम तिथि अब बेहद नजदीक है और केवल दो दिन ही शेष बचे हैं।
उपायुक्त ने कहा कि जिन मतदाताओं ने अभी तक गणना प्रपत्र नहीं भरा है, वे तुरंत अपने बूथ लेवल ऑफिसर यानी बीएलओ से प्रपत्र प्राप्त करें। इसे सही-सही भरकर आवश्यक हस्ताक्षर के साथ निर्धारित समय-सीमा के भीतर जमा करें। समय पर प्रपत्र जमा करना प्रत्येक मतदाता की जिम्मेदारी है, ताकि मतदाता सूची का पुनरीक्षण त्रुटिरहित और पारदर्शी तरीके से हो सके।


Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.


