दारू के नशे में बाप बना जल्लाद, बेटे के सिर पर कुल्हाड़ी से वार, इलाज के दौरान मौत

सो रहे बेटे के सिर पर कुल्हाड़ी से किया हमला, इलाज के दौरान हुई मौत

दारू के नशे में बाप बना जल्लाद, बेटे के सिर पर कुल्हाड़ी से वार, इलाज के दौरान मौत
रांगा थाना क्षेत्र के बिशनपुर गांव में बेटे की हत्या के मामले की जांच करती पुलिस।

साहिबगंज जिले के रांगा थाना क्षेत्र स्थित बिशनपुर गांव में रविवार रात एक शराबी पिता ने अपने 22 वर्षीय इकलौते बेटे की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। गंभीर रूप से घायल युवक को कई अस्पतालों में इलाज के लिए ले जाया गया, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई।

साहिबगंज:  रांगा थाना क्षेत्र के बिशनपुर गांव में रविवार की रात रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना घटी। शराब के नशे में धुत एक पिता ने अपने ही 22 वर्षीय इकलौते बेटे की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी।

शाम का झगड़ा, रात में बना खूनखराबा  

मृतक की पहचान सफीकुल हक के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, रविवार शाम पिता मुजाहिरूल हक और बेटे सफीकुल के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। गुस्से में मुजाहिरूल घर से चला गया। रात में वह शराब पीकर लौटा और घर में सो रहे बेटे के सिर पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर दिया। वार इतना गंभीर था कि सफीकुल लहूलुहान होकर गिर पड़ा।

बेटी के शोर से बची मां की जान  

हमले के बाद मुजाहिरूल को लगा कि बेटे की मौत हो गई है। इसके बाद वह कुल्हाड़ी लेकर सो रही पत्नी को मारने के लिए आगे बढ़ा। तभी बेटी की नजर उस पर पड़ी। बेटी ने शोर मचाया तो आरोपी पिता कुल्हाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया।

इलाज के दौरान तोड़ा दम  

घर वालों और गांव वालों की मदद से गंभीर रूप से घायल सफीकुल को पहले कल्याण अस्पताल केंदुआ ले जाया गया। वहां से उसे बरहड़वा सीएचसी, फिर बीडीएच फरक्का रेफर किया गया। हालत नाजुक होने के कारण उसे जंगीपुर ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। शव को लेकर परिजन वापस घर आ गए।

यह भी पढ़ें: भारी बारिश से दुर्गाटोला पंचायत में तबाही, चम्पा पहाड़ का संपर्क कटा, पुलिया-सड़कें क्षतिग्रस्त

8 साल पहले बड़ा बेटा भी गंवा चुका है पिता  

सोमवार सुबह पुलिस को सूचना मिली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मामले में प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है। बताया जा रहा है कि मुजाहिरूल के दो बेटे थे। बड़ा बेटा 8 साल पहले महाराजपुर में ट्रेन से कटकर मर गया था। सफीकुल की अभी शादी नहीं हुई थी। उसकी 4 बहनें हैं, जिनमें 3 की शादी हो चुकी है।

यह भी पढ़ें: बरहरवा के 4 बीएलओ ने तय समय से पहले पूरा किया SIR-2026 का कार्य

दारू पीकर रोज करता था झगड़ा  

ग्रामीणों के अनुसार, मुजाहिरूल अक्सर शराब पीकर घर में मारपीट करता था। पत्नी और बेटा इसके विरोध करते थे। इसी कारण उसने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। पुलिस आरोपी पिता की तलाश में छापेमारी कर रही है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

श्रावणी मेला के लिए साहिबगंज, पाकुड़ समेत 6 जिलों से चले स्पेशल ट्रेनें, झारखंड रेल यूज़र्स की मांग श्रावणी मेला के लिए साहिबगंज, पाकुड़ समेत 6 जिलों से चले स्पेशल ट्रेनें, झारखंड रेल यूज़र्स की मांग
दिशोम गुरु स्वर्गीय  शिबू सोरेन  की पुण्यतिथि पर कुंआ की होगी मरम्मती, पत्रकार निर्मल महाराज ने अपनी जर्जर कुंआ की मरम्मती कि मांग उपायुक्त से कि 
दारू के नशे में बाप बना जल्लाद, बेटे के सिर पर कुल्हाड़ी से वार, इलाज के दौरान मौत
बरहरवा–पाकुड़ रोड पर फिर हादसा बांस लदी जुगाड़ गाड़ी पलटी, चालक घायल
बिंदु धाम में कांवड़िया सेवा शिविर का शुभारंभ बीडीओ रहे मुख्य अतिथि
मतदाता सूची पुनरीक्षण के लिए बचे सिर्फ 2 दिन, उपायुक्त ने 29 जुलाई तक गणना प्रपत्र जमा करने की अपील की
साहिबगंज को मिली बिजली की नई सौगात सब-स्टेशन में लगा नया 10 एमवीए ट्रांसफार्मर
श्रावणी मेला को लेकर नगर निगम मुस्तैद, आवारा पशुओं को गौशाला भेजने के लिए शुरू हुआ बुल कैचिंग अभियान
डीएवी कास्टर टाउन देवघर अंडर-14 क्लस्टर लेवल में ओवरऑल चैंपियन, 35 स्वर्ण समेत 68 पदक जीते
श्रावणी मेला में गिरिडीह की उपेक्षा अस्वीकार्य, गिरिडीह–देवघर स्पेशल ट्रेन तत्काल चलाए रेलवे बोर्ड 
पाकुड़ में एआईएमआईएम की संगठनात्मक बैठक संपन्न, सदस्यता अभियान तेज करने का निर्णय
पाकुड़ में नीट परीक्षा के कथित पेपर लीक मामले को लेकर आदिवासी छात्र संघ का प्रदर्शन