ग्रामीण विकास योजनाओं पर केंद्र-राज्य की अहम बैठक, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने की समीक्षा

केंद्रीय संयुक्त सचिव स्वाति शर्मा ने मंत्री से की मुलाकात

ग्रामीण विकास योजनाओं पर केंद्र-राज्य की अहम बैठक, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने की समीक्षा
रांची में केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय की संयुक्त सचिव स्वाति शर्मा के साथ ग्रामीण विकास योजनाओं की समीक्षा करतीं मंत्री दीपिका पांडेय सिंह।

रांची में ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार की संयुक्त सचिव स्वाति शर्मा ने झारखंड की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह से मुलाकात कर राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM), VB-GRAMG और अन्य ग्रामीण विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।

रांची: ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार की संयुक्त सचिव स्वाति शर्मा ने झारखंड की ग्रामीण विकास,ग्रामीण कार्य एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह के रांची स्थित आवासीय कार्यालय में मुलाक़ात की।

इस अवसर पर राज्य में संचालित राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) और VB-GRAMG सहित विभिन्न ग्रामीण विकास योजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई। इस दौरान झारखंड के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, केंद्र एवं राज्य के बीच बेहतर समन्वय तथा ग्रामीण क्षेत्रों तक योजनाओं का अधिकतम लाभ पहुँचाने के लिए आवश्यक पहलुओं पर विस्तृत चर्चा हुई।

बैठक में ग्रामीण आजीविका को सशक्त बनाने, स्वयं सहायता समूहों एवं किसान उत्पादक संगठनों (FPO/FPC) की भागीदारी बढ़ाने, आजीविका संवर्धन, आधारभूत संरचना विकास तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए समन्वित प्रयासों पर भी विचार-विमर्श किया गया। ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि राज्य सरकार का सतत प्रयास है कि केंद्र एवं राज्य सरकार के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर ग्रामीण विकास योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक प्रभावी एवं पारदर्शी ढंग से पहुँचे। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि साझा प्रयासों से झारखंड में समावेशी एवं सतत ग्रामीण विकास को नई गति मिलेगी।

बैठक में मनरेगा आयुक्त मृत्युंजय कुमार बरनवाल तथा झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (JSLPS) के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी अनन्य मित्तल भी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें: हिमांशु हत्याकांड को लेकर सवालों के घेरे में जमशेदपुर पुलिस, पिता पहुंचे राज्यपाल के पास; नीरज सिंह कैसे बने अभियुक्त?

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

शंभु नाथ चौधरी का विश्लेषण, राधाकृष्ण किशोर की बेचैनी के पीछे के राजनीतिक मायने शंभु नाथ चौधरी का विश्लेषण, राधाकृष्ण किशोर की बेचैनी के पीछे के राजनीतिक मायने
Palamu News: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में हुई राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक
Palamu News: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में भू-अर्जन मामलों की हुई समीक्षा
BIT सिंदरी बनेगा यूनिटरी यूनिवर्सिटी, सीएम हेमन्त सोरेन ने दी हरी झंडी
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में विद्युत व्यवस्था की हुई समीक्षा, दिए गए सख्त निर्देश
Deoghar News: शिल्पग्राम में SDM की अध्यक्षता में SIR वॉलंटियर्स की समीक्षा सह प्रशिक्षण बैठक आयोजित
Deoghar News: उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया की अध्यक्षता में आयोजित हुई DMFT न्यास परिषद की बैठक
Sahebganj News: शेरशाहवादी समुदाय के जाति प्रमाण पत्र के लिए पूर्व मंत्री आलमगीर आलम ने की बड़ी पहल
Sahebganj News: रेलवे की बड़ी कार्रवाई, ऐतिहासिक 'लाल कोठी' की जमीन पर कब्जा जमाने वालों को नोटिस
Sahebganj News: पेयजल सचिव अबू इमरान ने राजमहल के पूर्वी नारायणपुर में जल जीवन मिशन का किया निरीक्षण
Koderma News: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नासरगंज पेट्रोल पंप के समीप शराब लदी बोलेरो जब्त
Giridih News: जिले में 94.99% गणना प्रपत्रों का वितरण पूरा, शत-प्रतिशत लक्ष्य का निर्देश