CCL को राजभाषा हिंदी के बेहतरीन कार्यान्वयन के लिए मिला प्रथम पुरस्कार, नराकास ने दी बड़ी पहचान

निदेशक मानव संसाधन हर्ष नाथ मिश्र के मार्गदर्शन का परिणाम

CCL को राजभाषा हिंदी के बेहतरीन कार्यान्वयन के लिए मिला प्रथम पुरस्कार, नराकास ने दी बड़ी पहचान
(सीसीएल को राजभाषा पुरस्कार)

सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) को वर्ष 2025-26 के अंतर्गत राजभाषा हिंदी के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति द्वारा प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। सीएमपीडीआई रांची में आयोजित समारोह में निदेशक नृपेन्द्र नाथ के हाथों सीसीएल के महाप्रबंधक अशोक कुमार ने यह पुरस्कार ग्रहण किया।

रांची: सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड को नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (उपक्रम), वार्षिक पुरस्कार योजना 2025-26 के अंतर्गत राजभाषा हिन्दी के प्रभावी कार्यान्वयन तथा राजभाषा से संबंधित विभिन्न गतिविधियों के उत्कृष्ट एवं सफल संचालन के लिए प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान राजभाषा कार्यान्वयन के क्षेत्र में सीसीएल की अग्रणी भूमिका तथा राजभाषा नीति के प्रभावी एवं सतत क्रियान्वयन के प्रति उसकी दृढ़ प्रतिबद्धता का प्रमाण है।

यह पुरस्कार सेंट्रल माइन प्लानिंग एंड डिज़ाइन इंस्टिट्यूट (सीएमपीडीआई), रांची में आयोजित एक गरिमामय समारोह में प्रदान किया गया। समारोह में निदेशक (तकनीकी/सीआरडी) नृपेन्द्र नाथ के कर-कमलों से सीसीएल के महाप्रबंधक (राजभाषा) अशोक कुमार ने यह पुरस्कार ग्रहण किया।

इस अवसर पर गृह मंत्रालय के पूर्वी क्षेत्र के उप-निदेशक (राजभाषा) विचित्रसेन गुप्त पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने राजभाषा कार्यान्वयन के क्षेत्र में सीसीएल द्वारा किए जा रहे उल्लेखनीय प्रयासों की सराहना की। समारोह में सीसीएल के उप-प्रबंधक (राजभाषा) डॉ. दिविक दिवेश भी उपस्थित रहे।

सीसीएल की यह उपलब्धि सीएमडी, निलेन्दु कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व तथा निदेशक (मानव संसाधन) हर्ष नाथ मिश्र के सतत मार्गदर्शन का परिणाम है। कंपनी ने राजभाषा नीति के प्रभावी क्रियान्वयन, हिन्दी के प्रगतिशील प्रयोग, अधिकारियों एवं कर्मचारियों के राजभाषा प्रशिक्षण, तकनीकी एवं प्रशासनिक कार्यों में हिन्दी के विस्तार तथा राजभाषा संबंधी नवाचारों के माध्यम से सार्वजनिक उपक्रमों के बीच राजभाषा कार्यान्वयन के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट एवं अग्रणी पहचान स्थापित की है।

यह भी पढ़ें: खेलगांव शूटिंग रेंज की बदहाल व्यवस्था पर भड़के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, अधिकारियों को लगाई फटकार

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

इनर व्हील क्लब ऑफ संजीवनी ने सदर अस्पताल में चलाया सेवा एवं जागरूकता अभियान इनर व्हील क्लब ऑफ संजीवनी ने सदर अस्पताल में चलाया सेवा एवं जागरूकता अभियान
सरला बिरला विश्वविद्यालय का रिकॉर्डतोड़ प्लेसमेंट, 415+ छात्रों को मिली नौकरी; ₹32.5 लाख तक का पैकेज
ईएसएल स्टील ने ‘मिलेट मिशन’ की शुरुआत की, जलवायु अनुकूल खेती और महिला सशक्तिकरण को मिलेगा बढ़ावा
झारखंड में भूमि अधिग्रहण नहीं होने से NH-522 सड़क परियोजना रद्द: जे.पी. पांडेय
झारखंड की दीदियों ने रचा इतिहास, आम्रपाली आम ने दुबई के बाजार में बनाई पहचान
हिमांशु हत्याकांड को लेकर सवालों के घेरे में जमशेदपुर पुलिस, पिता पहुंचे राज्यपाल के पास; नीरज सिंह कैसे बने अभियुक्त?
साहिबगंज नगर परिषद में घमासान, बोर्ड बैठक का बहिष्कार; पार्षदों ने EO पर लगाए गंभीर आरोप
JPSC बैकलॉग प्रारंभिक परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी, मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन शुरू
भाजपा ने राज्यपाल से की हिमांशु सिंह हत्याकांड की CBI जांच की मांग, आदित्य साहू के नेतृत्व में सौंपा ज्ञापन
गिरिडीह के राजवीर डी. ने राष्ट्रीय बैडमिंटन टूर्नामेंट में जीता कांस्य, झारखंड का बढ़ाया मान
पलामू CSP लूटकांड का फरार आरोपी गिरफ्तार, 2022 की चर्चित वारदात में पुलिस को मिली बड़ी सफलता
देवघर निर्वाचन वेयर हाउस का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर दिए सख्त निर्देश