Koderma News: प्रखंड मुख्यालय में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण प्रशिक्षण संपन्न
BLA-2 की भूमिका एवं विधिक जिम्मेदारियों पर प्रकाश
बरकट्ठा विधानसभा क्षेत्र के जयनगर प्रखंड मुख्यालय में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (SIR) 2026 के सफल संचालन हेतु BLA-2 का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। बीडीओ गौतम कुमार की अध्यक्षता में अधिकारियों को त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार करने और ASSD सूची के प्रकाशन के विधिक निर्देश दिए गए।
कोडरमा: प्रखंड मुख्यालय सभागार में बुधवार को मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (Special Intensive Revision - SIR) 2026 के सफल क्रियान्वयन हेतु 20-बरकट्ठा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र अंतर्गत जयनगर प्रखंड के सभी BLA-2 का प्रशिक्षण दिया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-सह-प्रखंड विकास पदाधिकारी गौतम कुमार ने की। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को SIR-2026 की निर्धारित समय-सारिणी, ASSD सूची को अंतिम रूप देने एवं उसके प्रकाशन की प्रक्रिया के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही इस पूरी प्रक्रिया में BLA-2 की भूमिका एवं जिम्मेदारियों पर विशेष रूप से प्रकाश डाला गया।

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.
Related Posts

Latest News

