Koderma News: पथलडीहा बाजार में स्वर्गीय कपूरा देवी की 14वीं पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि
मुखिया प्रतिनिधि सदानंद यादव भी कार्यक्रम में रहे मौजूद
कोडरमा के पथलडीहा बाजार में स्वर्गीय कपूरा देवी की 14वीं पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई, जिसमें कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रकाश रजक और मुखिया प्रतिनिधि सदानंद यादव समेत कई गणमान्य लोग शामिल हुए। इस दौरान स्वर्गीय कपूरा देवी और स्वर्गीय बद्री सिंह के सामाजिक व राजनीतिक योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया गया।
कोडरमा: पथलडीहा बाजार स्थित स्वर्गीय कपूरा देवी एवं स्वर्गीय बद्री सिंह के स्मृति द्वार पर स्वर्गीय कपूरा देवी की 14वीं पुण्यतिथि कार्यक्रम आयोजित की गई। कार्यक्रम के प्रारंभ में स्वर्गीय कपूरा देवी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उनके जीवन, संघर्ष और समाज के प्रति समर्पण को नमन किया गया। स्वर्गीय कपूरा देवी ने अपने जीवनकाल में सामाजिक मूल्यों, सेवा और जनहित के कार्यों के माध्यम से समाज में एक विशिष्ट पहचान बनाई थी।
इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद किया। साथ ही स्वर्गीय बद्री सिंह के सामाजिक एवं राजनीतिक योगदान को भी सम्मानपूर्वक स्मरण किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रकाश रजक, मुखिया प्रतिनिधि सदानंद यादव, पवन कुमार सिंह, दीपू सिंह, दिलीप कुमार सिंह, मिथिलेश सिंह, विक्रम कुमार सिंह, सुनील कुमार शर्मा, इंद्रदेव सिंह, राधे सिंह, संजीत कुमार सिंह, राजू सिंह, दिनेश यादव, जितन यादव, पीयूष सिंह आदि मौजूद थे।
Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.


