Dhanbad News: उपायुक्त आदित्य रंजन के जनता दरबार में उमड़ी भीड़; सुनी गई जन-फरियाद

Dhanbad News: उपायुक्त आदित्य रंजन के जनता दरबार में उमड़ी भीड़; सुनी गई जन-फरियाद

Dhanbad News: उपायुक्त आदित्य रंजन के जनता दरबार में उमड़ी भीड़; सुनी गई जन-फरियाद
(उपायुक्त का जनता दरबार)

धनबाद समाहरणालय में उपायुक्त आदित्य रंजन की अध्यक्षता में आयोजित जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए नागरिकों की आवास, भूमि विवाद, मुआवजा और विधि व्यवस्था से जुड़ी शिकायतों की सुनवाई की गई। उपायुक्त ने सभी आवेदनों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर पारदर्शी जांच और त्वरित निष्पादन के कड़े निर्देश दिए हैं।

धनबादः उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन की अध्यक्षता में मंगलवार को समाहरणालय में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इसमें जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं शहरी क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याओं और शिकायतों को प्रशासन के समक्ष रखा। जनता दरबार में निरसा, टुंडी, तेतुलमारी, झरिया, बरवाअड्डा, गोविंदपुर, पुटकी, तोपचांची, बलियापुर, राजगंज, बाघमारा, सिंदरी तथा भेलाटांड समेत अन्य क्षेत्रों के नागरिकों ने आवेदन देकर समस्याओं के समाधान की मांग की।

जनता दरबार में मुआवजा भुगतान, नियोजन, सड़क एवं नाली निर्माण, होमगार्ड बहाली, जमीन म्यूटेशन, प्रधानमंत्री आवास एवं अबुआ आवास योजना, विस्थापन, बकाया वेतन भुगतान, आवास पर अवैध कब्जा, जमीन विवाद, मारपीट, मृत्यु प्रमाण पत्र, जाति एवं आवासीय प्रमाण पत्र, आर्म्स लाइसेंस, शिक्षा, स्वास्थ्य तथा रोजगार से जुड़े मामलों की सुनवाई की गई। इसके अलावा बाउंड्री वॉल तोड़ने और धमकी देने संबंधी शिकायतें भी सामने आईं।

उपायुक्त आदित्य रंजन ने सभी आवेदनों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक जांच कर निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा शिकायतों के निष्पादन की नियमित समीक्षा भी की जाएगी।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Dhanbad News: सीआईएसएफ, पुलिस और बीसीसीएल की संयुक्त टीम ने रोका अवैध खनन Dhanbad News: सीआईएसएफ, पुलिस और बीसीसीएल की संयुक्त टीम ने रोका अवैध खनन
Dhanbad News: मुराईडीह और बरमसिया में सीआईएसएफ की बड़ी कार्रवाई, 45 टन अवैध कोयला जब्त
Palamu News: डीसी ने उद्योग विभाग द्वारा संचालित स्वरोजगार एवं उद्यम प्रोत्साहन योजनाओं की समीक्षा की
Palamu News: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने की शहरी विकास कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा
Palamu News: उपायुक्त ने पीसी एवं पीसीपीएनडीटी एक्ट के तहत किये जा रहे कार्यों की समीक्षा की 
Dumka News: बीडीओ राजेश सिन्हा ने जांची 15वीं वित्त आयोग की योजनाएं, कई मिले अपूर्ण
Dumka News: होटल युवराज पैलेस में करियर मोटिवेशनल कॉन्क्लेव 2026 का भव्य और सफल आयोजन
Dhanbad News: उपायुक्त आदित्य रंजन के जनता दरबार में उमड़ी भीड़; सुनी गई जन-फरियाद
Dhanbad News: उपायुक्त आदित्य रंजन के निर्देश पर पूरी हुई पूरी तरह पारदर्शी भर्ती
Dhanbad News: मुनिडीह हादसे के पीड़ित परिवारों को मिली राहत, बीसीसीएल ने दिए 10-10 लाख रुपये और नियोजन
Dhanbad News: एएसआई को मिला आधुनिक पुलिसिंग का कड़ा प्रशिक्षण, अनुसंधान पर एसएसपी का जोर
बीआईटी मेसरा में हाइपरस्पेक्ट्रल डेटा और एआई पर संकाय विकास कार्यक्रम का दूसरा दिन