पुलिस पर फायरिंग करना पड़ा भारी, 25 हजार का इनामी बदमाश टिल्लू उर्फ शिवम पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

हत्या के मामले में वांछित था 25 हजार रुपये का इनामी अपराधी

पुलिस पर फायरिंग करना पड़ा भारी, 25 हजार का इनामी बदमाश टिल्लू उर्फ शिवम पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया इनामी बदमाश टिल्लू उर्फ शिवम।

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में पुलिस और 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश टिल्लू उर्फ शिवम के बीच मुठभेड़ हो गई।

औरैया: उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत दिबियापुर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बुधवार सुबह चेकिंग के दौरान पुलिस और 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश टिल्लू उर्फ शिवम के बीच मुठभेड़ हो गई। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लग गई, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती के निर्देशन में जनपदभर में वांछित एवं इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए सघन अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि हत्या के एक मामले में वांछित 25 हजार रुपये का इनामी आरोपी मोटरसाइकिल से दिबियापुर की ओर आ रहा है।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र के कम्प्रेशर बम्बा पुलिया के पास घेराबंदी कर चेकिंग शुरू कर दी। कुछ समय बाद एक संदिग्ध युवक मोटरसाइकिल से आता दिखाई दिया। पुलिस द्वारा रुकने का संकेत दिए जाने पर वह भागने लगा।

पुलिस टीम ने पीछा किया तो आरोपी ने खुद को घिरता देख पुलिसकर्मियों पर जानलेवा फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक गोली आरोपी के पैर में लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे तत्काल गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें: रिश्तों का कत्ल!शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो बेटे ने ले ली मां की जान

पुलिस क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान टिल्लू उर्फ शिवम के रूप में हुई है। वह हत्या के एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहा था और उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

यह भी पढ़ें: खुटार में एक साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म का मामला, एनकाउंटर में आरोपी दबोचा गया

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा, दो खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस तथा एक स्पलेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है। घायल आरोपी को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) दिबियापुर भेजा गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, इस कार्रवाई को जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की बड़ी सफलता माना जा रहा है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

खुटार में एक साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म का मामला, एनकाउंटर में आरोपी दबोचा गया खुटार में एक साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म का मामला, एनकाउंटर में आरोपी दबोचा गया
पुलिस पर फायरिंग करना पड़ा भारी, 25 हजार का इनामी बदमाश टिल्लू उर्फ शिवम पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
Deoghar News: मधुपुर गांधी चौक में डॉ. लाल पैथलैब्स का स्वास्थ्य जांच शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
11 जून का इतिहास:बिस्मिल जयंती से लेकर ब्रह्मोस मिसाइल तक
इंदौर में शुरू हुआ BRICS कृषि सम्मेलन 2026, 21 देशों के प्रतिनिधि हुए शामिल
ट्रंप का बड़ा दावा: होर्मुज के पास ईरान ने गिराया अमेरिकी अपाचे हेलिकॉप्टर
मोदी सरकार के 12 साल पूरे, भारत मंडपम में NDA की बड़ी बैठक, उपलब्धियों पर होगी चर्चा
सिमडेगा के आमों की मिठास अब सात समंदर पार: लंदन रवाना हुई आम्रपाली आम
AIIMS देवघर में जल्द शुरू होगी नकद भुगतान सुविधा, सुनील खंडेलवाल की पहल पर प्रशासन ने लिया बड़ा फैसला
नई दिल्ली: झारखंड भवन के औचक निरीक्षण पर पहुंचे रेजिडेंट कमिश्नर अरवा राजकमल
कांग्रेस विधायक की आपत्ति के बाद परिमल नाथवानी का नामांकन होल्ड पर, 10 जून को होगी सुनवाई
राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने भगवान बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि