चौपारण में अवैध श'रा'ब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 864 बोतल अंग्रेजी श'रा'ब जब्त; तीन तस्कर गिरफ्तार

दो कारों से 18 पेटी में 864 बोतल अंग्रेजी श'रा'ब बरामद

चौपारण में अवैध श'रा'ब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 864 बोतल अंग्रेजी श'रा'ब जब्त; तीन तस्कर गिरफ्तार
चौपारण में पुलिस ने 864 बोतल अंग्रेजी शराब, दो कारें और तीन तस्करों को गिरफ्तार कर बड़ी कार्रवाई की।

हजारीबाग जिले के चौपारण थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध श'रा'ब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 864 बोतल (18 पेटी) अंग्रेजी श'रा'ब बरामद की है। पुलिस ने मौके से तीन तस्करों को गिरफ्तार किया और श'रा'ब ले जाने में इस्तेमाल की जा रही दो कारों को भी जब्त कर लिया।

हजारीबाग: जिले के चौपारण थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध श'रा'ब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बिहार ले जाई जा रही भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की है। पुलिस ने इस मामले में तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो कारों को भी जब्त किया गया है। बरामद शराब की कुल संख्या 864 बोतल (18 पेटी) बताई गई है।

पुलिस अधीक्षक हजारीबाग को 23 जुलाई को गुप्त सूचना मिली थी कि कमलवार की ओर से अवैध अंग्रेजी श'रा'ब की बड़ी खेप एक सफेद रंग की कार में लादकर बिहार भेजी जा रही है। सूचना के सत्यापन के बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (बरही) के नेतृत्व में विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया।
छापेमारी के दौरान कमलवार मोड़ से करीब 500 मीटर आगे अंग्रेजी शराब गोदाम के समीप पुलिस ने एक सफेद रंग की कार और एक अल्टो कार को संदिग्ध स्थिति में खड़ा पाया। जांच के दौरान कुछ लोग एक वाहन से दूसरे वाहन में श'रा'ब की पेटियां लोड कर रहे थे। पुलिस टीम को देखते ही तस्करों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन जवानों ने तत्परता दिखाते हुए तीनों को मौके पर ही दबोच लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सोनू कुमार दास (35 वर्ष), निवासी देवघर मुहल्ला, चौपारण (हजारीबाग), आशीष कुमार (20 वर्ष) तथा सतीश कुमार यादव (20 वर्ष), दोनों निवासी करसानी, थाना डोभी, जिला गया (बिहार) के रूप में हुई है।

पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे अंग्रेजी शराब को झारखंड से बिहार पहुंचाने का काम करते थे। पुलिस के अनुसार, सफेद रंग की होंडा WR-V कार में 11 पेटी ऑफिसर्स चॉइस 180 एमएल तथा अल्टो कार में 7 पेटी ऑफिसर्स चॉइस 180 एमएल शराब बरामद हुई। कुल 18 पेटी में 864 बोतल अंग्रेजी शराब जब्त की गई है। इसके अलावा दोनों कारों को भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया।
पुलिस पूछताछ में आरोपी आशीष कुमार ने बताया कि शराब की पेटियां एक वाहन से दूसरे वाहन में लोड कर बिहार भेजी जाती थीं। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

यह भी पढ़ें: Hazaribagh News: विनोबा भावे विवि के राजनीति विज्ञान विभाग में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस

इस कार्रवाई में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (बरही) राधा प्रेम किशोर के नेतृत्व में चौपारण थाना प्रभारी पंकज कुमार, पुलिस पदाधिकारी श्रवण कुमार पासवान, बादल मेहता तथा चौपारण थाना के सशस्त्र बल के जवान शामिल रहे।

यह भी पढ़ें: Hazaribagh News: उपायुक्त हेमंत सती के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग का औचक निरीक्षण अभियान

पुलिस ने गिरफ्तार तीनों आरोपियों के विरुद्ध अवैध शराब तस्करी से संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जिले में अवैध शराब के कारोबार और तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

Dumka News: विधायक डॉ. लुईस मरांडी की अध्यक्षता में आयोजित हुई प्रधानगणों की समीक्षा बैठक Dumka News: विधायक डॉ. लुईस मरांडी की अध्यक्षता में आयोजित हुई प्रधानगणों की समीक्षा बैठक
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमंत सती के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग का औचक निरीक्षण अभियान
Hazaribagh News: विनोबा भावे विवि के राजनीति विज्ञान विभाग में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस
Dhanbad news: गणेशपुर बस्ती के पीछे असामाजिक तत्वों द्वारा अवैध मुहाना खोलने की कोशिश विफल
Dhanbad news: बीसीसीएल के जमुनिया हाईवॉल पेच में अवैध कोयला कारोबार पर कसेगा कड़ा शिकंजा
Bokaro News: दिल्ली पब्लिक स्कूल में धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया शिक्षक दिवस समारोह
Bokaro News: आंदोलनकारी बुजुर्ग हेमंती देवी ने उपायुक्त से किया संवाद, पेंशन की ली जानकारी
Bokaro News: बीएसएल के सतर्कता विभाग द्वारा कर्मियों के लिए सतर्कता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
Giridih News: बाल विवाह के खिलाफ 27 नवंबर को अंतरराष्ट्रीय दिवस घोषित करने के फैसले का स्वागत
Giridih News: बदलती जीवनशैली और तनाव के कारण कम उम्र में बढ़ रहा हृदय रोग का खतरा
Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव ने ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का किया त्रैमासिक निरीक्षण
Sahebganj News: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने उधवा में मतदाता सूची सत्यापन का लिया जायजा