Koderma News: फीस न देने पर बच्चों को धूप में खड़ा करने वाले आईलेक्स स्कूल पर गिरेगी गाज
आक्रोशित अभिभावकों और ग्रामीणों ने कोडरमा-कोवाड मार्ग किया जाम
कोडरमा के आईलेक्स पब्लिक स्कूल में फीस न देने पर छात्रों को डेढ़ घंटे धूप में खड़ा करने के बाद उपजे जन-आक्रोश की प्रशासनिक जांच में भारी अनियमितताएं मिली हैं। डीएसई और सीओ की जांच में पाया गया कि स्कूल सरकारी नियमों के उल्लंघन के साथ बरही के एक अन्य विद्यालय के नाम पर अवैध रूप से फीस रसीद जारी कर रहा था, जिस पर अब कड़ी विभागीय कार्रवाई की तैयारी है।
कोडरमा: प्रखंड के पावर हाउस के निकट आईलेक्स पब्लिक स्कूल प्रबंधन द्वारा फीस नहीं देने के आरोप में स्कूली छात्रों को स्कूल के बाहर धुप में डेढ़ घंटे तक खड़ा करने संबंधी मामले में विभागीय अधिकारियों द्वारा की गयी जांच के दौरान कई तरह की अनियमितताएं सामने आने का मामला प्रकाश में आया है।
गौरतलब है की इस मामले में आक्रोशीत अभिभावकों और ग्रामीणों ने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए एवं स्कूल प्रबंधन के कार्य शैली से क्षुब्ध होकर अपनी मांगों को लेकर कोडरमा, कोवाड के बीच पावर हाउस के समक्ष रोड को जाम कर दिया गया था। सूचना पाकर डीएसी अजय कुमार सीओ सारांश जैन बीपीओ राधा सिंह ने अभिभावकों को समझा-बुझाकर रोड़ जाम हटवाया। उसके बाद की गयी जांच में स्कूल में कई अनियमिताएं पाये जाने की जानकारी सामने आ रही है।

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.
Related Posts

Latest News

