संताल हूल वस्तुनिष्ठ प्रतियोगिता में कृष्णा बने टॉपर, दीपक और रॉकी ने भी मारी बाजी

मॉडल कॉलेज राजमहल में 94 छात्रों ने लिया प्रतियोगिता में भाग

संताल हूल वस्तुनिष्ठ प्रतियोगिता में कृष्णा बने टॉपर, दीपक और रॉकी ने भी मारी बाजी
संताल हूल वस्तुनिष्ठ प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित करते अतिथि एवं महाविद्यालय के प्रतिनिधि

मॉडल कॉलेज राजमहल में संताल लाहांती बाइसी, दुमका के तत्वावधान में आयोजित संताल हूल वस्तुनिष्ठ प्रश्न प्रतियोगिता में 94 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का उद्देश्य संताल हूल के इतिहास, आदिवासी संस्कृति, साहित्य और सामाजिक चेतना के प्रति छात्रों में जागरूकता बढ़ाना था। प्रतियोगिता में कृष्णा ने 73 अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया।

साहिबगंज: बीते दिनों संताल लाहांती बाइसी, दुमका द्वारा आयोजित "संताल हूल पत्रिका, आदिवासी दिवस एवं संताली साहित्य दिवस"के अवसर पर मॉडल कॉलेज राजमहल में लिखित वस्तुनिष्ठ प्रश्न प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। प्रतियोगिता में कॉलेज के कुल 94 छात्रों ने भाग लिया। परीक्षा का उद्देश्य संताल हूल के इतिहास, आदिवासी संस्कृति, साहित्य और सामाजिक चेतना के प्रति छात्रों में जागरूकता बढ़ाना था।

उक्त प्रतियोगिता में कृष्णा ने 73 अंक लाकर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं दीपक कुमार और रॉकी कुमार साह ने क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के विजेताओं को दुमका में आयोजित "प्रतिभा सम्मान समारोह" में सम्मानित किया गया।

विजेताओं को अंग वस्त्र, स्मृति चिन्ह और नगद पुरस्कार ₹3000 देकर सम्मानित किया गया। पुरस्कार मिलने से विजेताओं के साथ सभी विद्यार्थियों में उत्साह का माहौल देखा गया।  इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रणजीत कुमार सिंह ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए विजेताओं को विशेष बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में इतिहास, संस्कृति, साहित्य और राज्य के सामान्य ज्ञान के प्रति रुचि विकसित करने के साथ-साथ उनकी बौद्धिक क्षमता को भी बढ़ाती हैं। प्राचार्य ने आयोजन समिति संताल लाहांती बाइसी, दुमका के प्रति आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन की अपील की।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

रेलवे संसदीय समिति की बैठक में सांसद वीडी राम ने उठाए पलामू के रेलवे विकास के मुद्दे रेलवे संसदीय समिति की बैठक में सांसद वीडी राम ने उठाए पलामू के रेलवे विकास के मुद्दे
संताल हूल वस्तुनिष्ठ प्रतियोगिता में कृष्णा बने टॉपर, दीपक और रॉकी ने भी मारी बाजी
नौडीहा पुलिस की तत्परता से गर्भवती महिला सुरक्षित अस्पताल पहुंची, पीसीआर वाहन बना जीवनरक्षक
खूंटी में तजना नदी पुल के नीचे महिला और युवक के शव मिले, पति पर हत्या का आरोप
पटना से दिल्ली 4 घंटे में पहुंचाने की तैयारी, बुलेट ट्रेन पर जे.पी. पांडेय ने जताई खुशी
साहिबगंज में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, DEO नयन कुमार बने प्रभारी जिला खेल पदाधिकारी
झारखंड में निर्यात को बढ़ावा देने के लिए मजबूत इकोसिस्टम विकसित करेगी सरकार : शिल्पी नेहा तिर्की
गिरिडीहवासियों को मिला आधुनिक ऑटोमोबाइल सर्विस सेंटर, व्हील पैलेस की शानदार शुरुआत
साहिबगंज नगर परिषद कर्मियों की हड़ताल खत्म, प्रशासन ने मानीं पांचों मांगें
हाईकोर्ट के आदेश पर सिमडेगा में मीट-चिकन दुकानों की विशेष जांच, बिना लाइसेंस कारोबारियों को चेतावनी
Palamu News: SIR-2026 कार्यों में सुस्ती पर DEO सख्त, कम प्रगति वाले बूथों का किया औचक निरीक्षण
रानीश्वर पंचायत समिति की बैठक में ऐतिहासिक 'संथाल काटा पोखर' सौंदर्याकरण पर मुहर