पटना से दिल्ली 4 घंटे में पहुंचाने की तैयारी, बुलेट ट्रेन पर जे.पी. पांडेय ने जताई खुशी
हाई-स्पीड कॉरिडोर निर्माण की प्रक्रिया जल्द शुरू होने की उम्मीद
भाजपा किसान मोर्चा झारखंड प्रदेश के नेता जय प्रकाश पांडेय ने पटना-दिल्ली बुलेट ट्रेन परियोजना का स्वागत करते हुए केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर बनने से व्यापार, शिक्षा और रोजगार को नई गति मिलेगी।
रांची: भाजपा किसान मोर्चा झारखंड प्रदेश के नेता सह झारखंड राज्य समाज कल्याण आंगनवाड़ी कर्मचारी संघ के संयोजक जय प्रकाश पांडेय ने भारत के केंद्रीय मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी को बधाई देते हुए कहा कि पटना से दिल्ली बुलेट ट्रेन चलाने का निर्णय भारत सरकार के रेल मंत्रालय की सोच और भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सपनों को साकार करने की ओर बढ़ते कदम का प्रतीत होता है। भारतीय इतिहास में यह बहुत ही सराहनीय कदम है। यह बिहार, पटना तथा पश्चिम बंगाल और असम की जनता के लिए सबसे बड़ा उपहार है।
उन्होंने कहा कि बुलेट ट्रेन पटना से वाराणसी और लखनऊ होते हुए मात्र 04 घंटे में दिल्ली पहुंचेगी। बहुत जल्द ही हाई-स्पीड कॉरिडोर बनाने की प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी। पटना से दिल्ली का सफर केवल 04 घंटे में तय होगा। पटना से दिल्ली की दूरी लगभग 1000 किलोमीटर है। उस दूरी को 350 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से बुलेट ट्रेन तय करेगी। वर्तमान समय में पटना से दिल्ली जाने में लगभग 13 घंटे का समय लगता है।


उन्होंने मांग की कि बुलेट ट्रेन के माध्यम से दिल्ली को देश के सभी राज्यों से जोड़ने की योजना बनाई जाए, ताकि कम समय में जनता दिल्ली तक का सफर तय कर सके। उन्होंने कहा कि यह बिहार और झारखंड की जनता के लिए गौरव का विषय है। समस्त जनसमाज की ओर से उन्होंने भारत के रेल मंत्रालय और यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को बहुत-बहुत हार्दिक शुभकामनाएं एवं साधुवाद दिया।
Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.
Related Posts

Latest News

