पटना से दिल्ली 4 घंटे में पहुंचाने की तैयारी, बुलेट ट्रेन पर जे.पी. पांडेय ने जताई खुशी

हाई-स्पीड कॉरिडोर निर्माण की प्रक्रिया जल्द शुरू होने की उम्मीद

पटना से दिल्ली 4 घंटे में पहुंचाने की तैयारी, बुलेट ट्रेन पर जे.पी. पांडेय ने जताई खुशी
जे.पी. पांडेय (फाइल फोटो)

भाजपा किसान मोर्चा झारखंड प्रदेश के नेता जय प्रकाश पांडेय ने पटना-दिल्ली बुलेट ट्रेन परियोजना का स्वागत करते हुए केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर बनने से व्यापार, शिक्षा और रोजगार को नई गति मिलेगी।

रांची: भाजपा किसान मोर्चा झारखंड प्रदेश के नेता सह झारखंड राज्य समाज कल्याण आंगनवाड़ी कर्मचारी संघ के संयोजक जय प्रकाश पांडेय ने भारत के केंद्रीय मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी को बधाई देते हुए कहा कि पटना से दिल्ली बुलेट ट्रेन चलाने का निर्णय भारत सरकार के रेल मंत्रालय की सोच और भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सपनों को साकार करने की ओर बढ़ते कदम का प्रतीत होता है। भारतीय इतिहास में यह बहुत ही सराहनीय कदम है। यह बिहार, पटना तथा पश्चिम बंगाल और असम की जनता के लिए सबसे बड़ा उपहार है।

उन्होंने कहा कि बुलेट ट्रेन पटना से वाराणसी और लखनऊ होते हुए मात्र 04 घंटे में दिल्ली पहुंचेगी। बहुत जल्द ही हाई-स्पीड कॉरिडोर बनाने की प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी। पटना से दिल्ली का सफर केवल 04 घंटे में तय होगा। पटना से दिल्ली की दूरी लगभग 1000 किलोमीटर है। उस दूरी को 350 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से बुलेट ट्रेन तय करेगी। वर्तमान समय में पटना से दिल्ली जाने में लगभग 13 घंटे का समय लगता है।

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने स्पष्ट किया है कि रेल मंत्रालय ने पटना-दिल्ली बुलेट ट्रेन शुरू करने का कार्य प्रगति पर रखा है। इसके लिए कॉरिडोर बनाने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। बहुत जल्द ही हम पटना-दिल्ली बुलेट ट्रेन को चलते हुए देख पाएंगे।

पांडेय ने कहा कि बुलेट ट्रेन के चलने से व्यवसाय और शिक्षा को गति मिलेगी तथा देश की राजधानी दिल्ली दूर नहीं रहेगी। इससे बिहार और उत्तर प्रदेश के विकास को तीव्र गति मिलेगी और साधारण यात्री भी कम समय में दिल्ली जाकर दिनभर में लौट सकेगा। इससे भारतीय रेल यात्रियों को काफी सुविधाएं मिलेंगी और डबल इंजन की सरकार बिहार एवं उत्तर प्रदेश में कामयाब साबित होगी।

यह भी पढ़ें: Deoghar News: श्रावणी मेला 2026 को लेकर समाहरणालय में उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न

उन्होंने मांग की कि बुलेट ट्रेन के माध्यम से दिल्ली को देश के सभी राज्यों से जोड़ने की योजना बनाई जाए, ताकि कम समय में जनता दिल्ली तक का सफर तय कर सके। उन्होंने कहा कि यह बिहार और झारखंड की जनता के लिए गौरव का विषय है। समस्त जनसमाज की ओर से उन्होंने भारत के रेल मंत्रालय और यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को बहुत-बहुत हार्दिक शुभकामनाएं एवं साधुवाद दिया।

यह भी पढ़ें: भाजपा ने राज्यपाल से की हिमांशु सिंह हत्याकांड की CBI जांच की मांग, आदित्य साहू के नेतृत्व में सौंपा ज्ञापन

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

संताल हूल वस्तुनिष्ठ प्रतियोगिता में कृष्णा बने टॉपर, दीपक और रॉकी ने भी मारी बाजी संताल हूल वस्तुनिष्ठ प्रतियोगिता में कृष्णा बने टॉपर, दीपक और रॉकी ने भी मारी बाजी
नौडीहा पुलिस की तत्परता से गर्भवती महिला सुरक्षित अस्पताल पहुंची, पीसीआर वाहन बना जीवनरक्षक
खूंटी में तजना नदी पुल के नीचे महिला और युवक के शव मिले, पति पर हत्या का आरोप
पटना से दिल्ली 4 घंटे में पहुंचाने की तैयारी, बुलेट ट्रेन पर जे.पी. पांडेय ने जताई खुशी
साहिबगंज में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, DEO नयन कुमार बने प्रभारी जिला खेल पदाधिकारी
झारखंड में निर्यात को बढ़ावा देने के लिए मजबूत इकोसिस्टम विकसित करेगी सरकार : शिल्पी नेहा तिर्की
गिरिडीहवासियों को मिला आधुनिक ऑटोमोबाइल सर्विस सेंटर, व्हील पैलेस की शानदार शुरुआत
साहिबगंज नगर परिषद कर्मियों की हड़ताल खत्म, प्रशासन ने मानीं पांचों मांगें
हाईकोर्ट के आदेश पर सिमडेगा में मीट-चिकन दुकानों की विशेष जांच, बिना लाइसेंस कारोबारियों को चेतावनी
Palamu News: SIR-2026 कार्यों में सुस्ती पर DEO सख्त, कम प्रगति वाले बूथों का किया औचक निरीक्षण
रानीश्वर पंचायत समिति की बैठक में ऐतिहासिक 'संथाल काटा पोखर' सौंदर्याकरण पर मुहर
Dumka News: 'सीआईडी' फेम डॉ. सालुंखे (नरेंद्र गुप्ता) ने बाबा बासुकीनाथ दरबार में टेका मत्था