Hazaribagh News: दारू पुलिस ने पशु तस्करी की बड़ी कोशिश नाकाम की, चार गायों से भरी इनोवा जब्त

दीपू चौक के पास पंचर हुई गाड़ी, पुलिस पहुंचते ही तस्कर मौके से फरार

Hazaribagh News: दारू पुलिस ने पशु तस्करी की बड़ी कोशिश नाकाम की, चार गायों से भरी इनोवा जब्त
दारू थाना पुलिस की कार्रवाई के दौरान जब्त इनोवा वाहन के पास सुरक्षित बरामद गाय।

दारू थाना पुलिस ने पशु तस्करी की एक बड़ी कोशिश को विफल करते हुए चार गायों से भरी एक इनोवा कार जब्त की है।

हजारीबाग: दारू थाना क्षेत्र में पुलिस की तत्परता से पशु तस्करी की एक बड़ी कोशिश नाकाम हो गई। शुक्रवार तड़के करीब तीन बजे चार गायों को एक इनोवा वाहन में अमानवीय तरीके से बांधकर ले जाया जा रहा था। इसी दौरान वाहन का एक पहिया पंचर हो गया, जिससे तस्कर झुमरा स्थित दीपू चौक के पास फंस गए।

घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मृत्युंजय कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस की आहट मिलते ही तस्कर वाहन छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गए।

मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि चारों गायों को रस्सियों से बेरहमी से बांधकर वाहन में ठूंस दिया गया था। थाना प्रभारी ने तत्काल गायों को सुरक्षित बाहर निकलवाया और उनकी देखभाल की व्यवस्था कराई।

पुलिस ने इनोवा वाहन को जब्त कर लिया है तथा चारों गायों को सुरक्षित संरक्षण में रखा गया है। वाहन के आधार पर पशु तस्करों की पहचान की जा रही है और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: Hazaribagh News: उपायुक्त हेमन्त सती की कमान, अनफिट और ओवरलोडेड वाहनों पर चलेगा सघन विधिक अभियान

स्थानीय लोगों ने दारू पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि समय रहते पुलिस नहीं पहुंचती तो गायों की जान को गंभीर खतरा हो सकता था।

यह भी पढ़ें: Hazaribagh News: विभावि के डॉ सुकल्याण मोइत्रा को झारखंड सरकार ने किया सम्मानित

थाना प्रभारी मृत्युंजय कुमार सिंह ने लोगों से अपील की कि पशु तस्करी या किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई कर ऐसे अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

दहेज की बलिवेदी पर चढ़ी एक और बेटी: मात्र 70 हजार के लिए नवविवाहिता को पेट्रोल से जलाया, 16 दिन बाद मौत दहेज की बलिवेदी पर चढ़ी एक और बेटी: मात्र 70 हजार के लिए नवविवाहिता को पेट्रोल से जलाया, 16 दिन बाद मौत
Bokaro News: बीएसएल की मोबाइल मेडिकल यूनिट द्वारा जांच शिविर का आयोजन
Bokaro News: बीएसएल में मई महीने के सर्वश्रेष्ठ आठ कर्मचारी पुरस्कार से सम्मानित
Sahebganj News: महिला महाविद्यालय में स्नातक सत्र 2026-30 हेतु नामांकन प्रक्रिया शुरू
Koderma News: अकीदत और सामाजिक सौहार्द के साथ संपन्न हुआ मुहर्रम का पर्व
Koderma News: बीजेपी ने आपातकाल की 51वीं वर्षगांठ पर आयोजित की भव्य संगोष्ठी
DSPMU में स्नातक नामांकन प्रक्रिया तेज: 1 जुलाई तक चांसलर पोर्टल पर सीयूईटी (CUET) स्कोर अपडेट करने का मौका
Hazaribagh News: शहर के चार थाना क्षेत्रों में अवैध सिंगल डिजिट लॉटरी का खेल तेज
Sahebganj News: मसबेडा मौजा में अमर शहीद जवरा पहाड़िया की प्रतिमा का अनावरण
Koderma News: शांति और सौहार्द के साथ मना मुहर्रम का त्योहार ताजिये व झांकी निकली
बेलगढ़ा गांव में हाथियों का डेरा: ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग की टीम मौके पर तैनात
मुख्य मार्ग पर झाड़ी से मिला ट्रैक्टर चालक का शव, इलाके में सनसनी, हत्या की आशंका