पति के दूसरे संबंध से परेशान थी विवाहिता! पलामू में कुएं में कूदकर आत्महत्या
परिजनों ने पति के अन्य युवती से संबंध होने का लगाया आरोप
पलामू: पिपराटांड़ थाना क्षेत्र के सरजामातू गांव में शुक्रवार सुबह एक विवाहिता ने कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान आरती कुमारी के रूप में हुई है। परिजनों का आरोप है कि उसके पति का किसी अन्य युवती से संबंध था, जिसके कारण वह मानसिक रूप से परेशान रहती थी और अधिकतर समय मायके में ही रह रही थी।
पलामू : पलामू जिले के पिपराटांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत सरजामातू गांव में शुक्रवार की सुबह एक विवाहिता ने कुएं में कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतका की पहचान सहेंद्र मांझी की पुत्री आरती कुमारी के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलते ही पिपराटांड़ थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कुएं से बाहर निकलवाया। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीनगर मेडिकल कॉलेज अस्पताल (MMCH) भेज दिया है।
तीन वर्ष पूर्व चतरा में हुई थी शादी, पति के व्यवहार से थी परेशान
परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, आरती कुमारी की शादी करीब तीन वर्ष पूर्व चतरा जिले के कुटिल गांव में हुई थी। परिजनों का आरोप है कि आरती के पति का पहले से ही किसी अन्य युवती से संबंध था, जिसके कारण वह आरती से मेलजोल नहीं रखता था। इसी वजह से आरती शादी के बाद से अधिकांश समय पलामू के सरजामातू स्थित अपने मायके में ही रह रही थी और मानसिक रूप से काफी परेशान रहती थी।
सुबह घर के पास के कुएं में लगाई छलांग

मामले की जांच में जुटी पुलिस

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.
Related Posts

Latest News

