MMCH Medininagar
<% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<% if(node_description!==false) { %> <%= node_description %>
<% } %> <% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
Read More... Palamu News: झाड़ियों से बरामद हुआ युवक का अधजला शव, एसपी ने घटना की दी विस्तृत जानकारी
Published On
By Anjali Sinha
विश्रामपुर थाना क्षेत्र के छिपादोहर स्थित सोनपुरवा टांड़ के पास झाड़ियों से मंगलवार को एक 20-22 वर्षीय अज्ञात युवक का अधजला शव बरामद किया गया। अपराधियों ने पहचान छिपाने के उद्देश्य से युवक के कमर के ऊपरी हिस्से को जला दिया है। एसपी रीष्मा रमेशन के निर्देश पर पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमएमसीएच मेदिनीनगर भेज दिया है। पुलिस ने युवक के कपड़ों और जूतों का विवरण जारी कर आम जनता से पहचान करने में सहयोग की अपील की है। Palamu News: बेटे से विवाद के बाद मां ने खाई दवा की ओवरडोज, हालत नाजुक
Published On
By Anjali Sinha
पलामू जिले के पाटन थाना क्षेत्र अंतर्गत कुड़वा गांव में 'समूह लोन' के पैसों को लेकर हुए पारिवारिक विवाद में एक 45 वर्षीय महिला अनीता देवी ने दवा की ओवरडोज ले ली। बेटे सुरिन्स कुमार द्वारा लोन के पैसे ले जाने के विरोध और बहस से क्षुब्ध होकर उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठाया। वर्तमान में महिला को मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल (MMCH) में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। Palamu News: अज्ञात बदमाशों ने दो असहाय व्यक्तियों को बेरहमी से पीटा, हालत गंभीर
Published On
By Anjali Sinha
मेदिनीनगर के पड़वा थाना क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना घटी है, जहाँ कजरी सरकारी स्कूल के पास फुटपाथ पर रहकर भिक्षाटन करने वाले दो व्यक्तियों, राजन घासी और भोला घासी, पर अज्ञात तत्वों ने जानलेवा हमला कर दिया। बिना किसी कारण हुए इस हमले में दोनों बुरी तरह लहूलुहान हो गए। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज (MMCH) में भर्ती कराया है। पुलिस पीड़ित भोला घासी के बयान के आधार पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। Palamu News: अज्ञात वाहन की चपेट में आया 6 साल का बच्चा
Published On
By Anjali Sinha
मेदिनीनगर के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कंकरी गांव में रविवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हुआ। घर के बाहर खेल रहे 6 वर्षीय मासूम फैजान आजाद को एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे तत्काल मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल (MMCH) में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने बच्चे की हालत को चिंताजनक बताया है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है और फरार वाहन चालक की तलाश जारी है। Palamu News : जमीनी विवाद में पिता-पुत्र पर जानलेवा हमला, दोनों अस्पताल में भर्ती
Published On
By Mohit Sinha
चैनपुर थाना क्षेत्र के तल्या बभंडी गांव में जमीनी विवाद को लेकर हिंसक घटना सामने आई, जहां दबंगों ने अजय कुमार ठाकुर और उनके पुत्र राजीव रंजन पर लाठी-डंडों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पलामू में मामूली विवाद बना हिंसक, पुलिस जवान के परिवार पर जानलेवा हमला
Published On
By Susmita Rani
पलामू के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में मामूली विवाद को लेकर पुलिस जवान के परिवार पर घर में घुसकर जानलेवा हमला, पत्नी की हालत गंभीर। 