Palamu News : जमीनी विवाद में पिता-पुत्र पर जानलेवा हमला, दोनों अस्पताल में भर्ती
बैलसार निर्माण को लेकर बढ़ा विवाद
चैनपुर थाना क्षेत्र के तल्या बभंडी गांव में जमीनी विवाद को लेकर हिंसक घटना सामने आई, जहां दबंगों ने अजय कुमार ठाकुर और उनके पुत्र राजीव रंजन पर लाठी-डंडों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
पलामू: चैनपुर थाना क्षेत्र के तल्या बभंडी गांव में जमीनी विवाद को लेकर खूनी संघर्ष का मामला सामने आया है। गांव के ही दबंगों ने मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल (MMCH) के कर्मी अजय कुमार ठाकुर और उनके पुत्र राजीव रंजन पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया।
निर्माण कार्य के दौरान हुआ हमला

इलाज के बाद खतरे से बाहर
घटना के तुरंत बाद परिजनों ने घायल अजय ठाकुर और राजीव रंजन को लहूलुहान अवस्था में मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के अनुसार, प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की स्थिति अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।
पुलिसिया कार्रवाई शुरू
घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल स्थित पुलिस चौकी के पदाधिकारी और जवान मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पीड़ित अजय ठाकुर का बयान दर्ज कर लिया है और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.
