‘नियति’ शोषण और स्वार्थ की सच्चाई बयान करती कविता

चिता के साथ जलती संवेदनाओं का चित्रण

‘नियति’ शोषण और स्वार्थ की सच्चाई बयान करती कविता
source : AI generated

कविता “नियति” मानव जीवन के उस कटु सत्य को उजागर करती है जिसमें स्वार्थ और शोषण का चक्र निरंतर चलता रहता है। चिता पर जलती लाश के साथ जूँ के जलने का उदाहरण देकर कवि ने यह दिखाया है कि शोषण करने वाला अंततः स्वयं भी उसी नियति का शिकार बनता है।

जलने लगेगी कुछ ही पलों में
चिता पर रखी लाश,
साथ ही
जलना होगा उस जूँ को भी,
जो रहती आई है उसके सिर के बालों में।

क्यों होगा यह क्रूर मज़ाक उसके साथ?
क्या ज़िंदा रहकर उसने कोई अपराध किया है?
आदमी मरा है, जूँ तो नहीं,
क्यों जलेगी वो?

शायद बंधी है जूँ शोषण के माया जाल में,
इसीलिए वह भाग नहीं पाती।
किसी ने रोका नहीं है उसे।

जब तक ज़िंदा था वह आदमी,
जूँ ने खूब शोषण किया था उसका,
दिन-रात,
और आज भी शोषणरत है,
जब वह मर चुका है।

यह भी पढ़ें मथुरा खप्परपुर: पति-पत्नी और तीन बच्चों के शव मिलने से हड़कंप

स्वार्थ में डूबा हर व्यक्ति
इसी अंजाम को प्राप्त करता है कि
वह किसी को खाता है, तो कोई
उसको खा जाता है।

यह भी पढ़ें कैसी है सरकार? — व्यवस्था और भ्रष्टाचार पर तीखी सामाजिक कविता

हर शोषणकर्ता की यही नियति है।

यह भी पढ़ें आज का जीवन: रिश्तों से दूर होती संवेदनाओं की कविता

गुड्डू अनिल 

62cd2990-a385-46c9-8945-9ae4bba89aac

Edited By: Mohit Sinha
Tags:   
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026: ग्लोबल AI मार्केट 288 अरब डॉलर, भारत का 1.16 अरब निवेश इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026: ग्लोबल AI मार्केट 288 अरब डॉलर, भारत का 1.16 अरब निवेश
MyJio App Update: अब कॉल फॉरवर्डिंग चोरी पकड़े मिनटों में, जानें कैसे चेक करें और बंद करें
अन्नपूर्णा देवी और नागेंद्र महतो ने शोभा देवी के लिए मतदान की अपील की
Palamu News : जमीनी विवाद में पिता-पुत्र पर जानलेवा हमला, दोनों अस्पताल में भर्ती
बिहार में 33.25 लाख राशन कार्ड रद्द: PDS अपात्रों पर कार्रवाई शुरू, देखिए पूरी लिस्ट
Sahebganj News : यूजी द्वितीय सेमेस्टर परीक्षा शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न
Sahebganj News : वार्ड- 26 के पार्षद प्रत्याशी चमरू ने किया जनसंपर्क, घर-घर जाकर मंगा जनसमर्थन
‘नियति’ शोषण और स्वार्थ की सच्चाई बयान करती कविता
30 साल जेल में गुजारे, 20 रुपये रिश्वत का था आरोप… बरी होते ही अगले दिन मौत
Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे
Koderma News : ध्वजाधारी धाम में भक्तिमय माहौल, हर-हर महादेव के जयकारे
कोडरमा में दो बाइक की टक्कर, 12 वर्षीय बच्ची समेत तीन घायल