मथुरा खप्परपुर: पति-पत्नी और तीन बच्चों के शव मिलने से हड़कंप

एक ही घर में पांच लोगों की मौत, जांच में जुटी पुलिस

मथुरा खप्परपुर: पति-पत्नी और तीन बच्चों के शव मिलने से हड़कंप

मथुरा के खप्परपुर गांव में एक ही घर में पति-पत्नी और तीन बच्चों के शव मिले। प्रारंभिक जांच में परिवार ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की बताई जा रही है। पुलिस पोस्टमार्टम और कारणों की जांच में जुटी है।

मथुरा :  उत्तर प्रदेश में मथुरा जिले के थाना महावन क्षेत्र के खप्परपुर गांव में एक ही घर में पति-पत्नी, बेटे-बेटियों समेत पांच लोगों के शव मिले हैं। प्रारंभिक जांच में परिवार ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। घर के अंदर दीवार पर 'अपनी इच्छा से आत्महत्या करने की बात लिखी हुई है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

थाना महावन क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम खप्परपुर में रहने वाले 35 वर्षीय मनीष खेती करते थे। मंगलवार सुबह करीब दस बजे पुलिस को सूचना मिली कि मनीष, उनकी पत्नी सीमा(32), बेटी हनी(5), प्रियांशी (4) और बेटा पंकज (2) के शव सुबह घर के अंदर पड़े मिले हैं। सुसाइड नोट मिला है। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम के साथ घटना की जांच कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मनीष की शादी आठ साल पहले मड़नई सादाबाद से हुई थी। उसके दो भाई और हैं, जो गांव में ही अलग-अलग घरों में रहते हैं। मनीष अपनी पत्नी और बच्चों के साथ इस मकान में रहता था।

इस परिवार के आत्महत्या के पीछे की आखिर वजह क्या रही,ये फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है, ताकि घटना के कारणों का पता लगाया जा सके। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मौत के सटीक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।

Edited By: Mohit Sinha

Latest News

Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: कर्ज विवाद में फंसे राजपाल यादव को 1.11 करोड़ की मदद का ऐलान
Giridih News : गांवा मुस्लिम टोला में फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम का शुभारंभ
Sahebganj News : संगठन विस्तार: बोरियो को मिला नया झामुमो प्रखंड अध्यक्ष
साहिबगंज में जनजातीय विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक, उपायुक्त ने दिए सख्त निर्देश
Sahebganj News : आंगनबाड़ी केंद्रों की प्रगति को लेकर उपायुक्त ने की समीक्षा बैठक
NZ vs UAE T20 World Cup 2026: फिन एलन-टिम सिफर्ट की धमाकेदार फिफ्टी, 10 विकेट से रिकॉर्ड जीत
Koderma News : उपायुक्त ऋतुराज ने डीईसी व अल्बेंडाजॉल दवा सेवन कर किया अभियान का उद्घाटन
राजपाल यादव चेक बाउंस केस: तिहाड़ जेल में सरेंडर से पहले भावुक बयान, 'पैसे नहीं हैं, अकेले लड़ूंगा'
Vada Pav Girl video: इंस्टाग्राम वीडियो में अफेयर आरोप, ‘MMS’ टिप्पणी से सोशल मीडिया गरम
मॉडल कॉलेज में सुरक्षित इंटरनेट दिवस पर साइबर जागरूकता कार्यशाला
21-40 वर्ष के बेरोजगार युवाओं को हर महीने 1500 रुपये की सहायता