निकाय चुनाव में दलीय दखल पर सवाल, आयोग से संज्ञान लेने की मांग

गैर-राजनीतिक आधार पर चुनाव कराने का है आयोग का निर्देश

निकाय चुनाव में दलीय दखल पर सवाल, आयोग से संज्ञान लेने की मांग
शैलेश कुमार सिन्हा (फाइल फोटो)

निकाय चुनाव में दलीय हस्तक्षेप को लेकर आपत्ति जताते हुए राज्य निर्वाचन आयोग से कार्रवाई और चुनाव खर्च की निगरानी की मांग की गई है।

रांची : पूरे राज्य में नगर निगम चुनाव राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार गैर राजनीतिक दलीय अर्थात उम्मीदवार स्वतंत्र रूप से अपना नामांकन कर सकते हैं लेकिन राज्य निर्वाचन आयोग के आदेश का उल्लंघन कर दलीय आधार पर उम्मीदवार की समर्थन की घोषणा की जा रही है जो की संवैधानिक व्यवस्था के ठीक विपरीत है।

चुनाव दलीय आधार पर ही अगर चुनाव करना होता तो चुनाव आयोग इस तरह का निर्देश देता  लेकिन राजनीतिक दल इस चुनाव को हाईजैक कर दलीय  आधार पड़ करने पर तुले है इस पर राज्य निर्वाचन आयोग को संज्ञान लेना चाहिए।

कई दल तो अनुशासन का  चाबुक चला करके उम्मीदवारों को बंधुआ मजदूर बना रहे जो कि सरासर   मतदाता को भ्रमित कर रहे हैं। अखिल भारतीय का  महासभा रांची जिला अध्यक्ष प्रवक्ता झारखंड प्रदेश शैलेश कुमार सिन्हा ने कहा कि त्वरित गति से राज्य निर्वाचन आयोग को उपरोक्त बातों पर गंभीरता से विचार करने का आग्रह किया है जिससे कि लोकतंत्र की गरिमा बनी रहे साथ-साथ उन्होंने बताया कि नामांकन के वक्त पार्षद से लेकर के मेयर चुनाव लड़ने वालों का खर्च का भी विवरण मांगा जाए और राज्य निर्वाचन आयोग जिला निर्वाचन आयोग को उनके खर्च का सही-सही मूल्यांकन करने के लिए वीडियो ग्राफी भी करना चाहिए जिससे कि स्वस्थ और मर्यादा पूर्वक चुनाव संपन्न हो सके।

Edited By: Anshika Ambasta

Latest News

Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे
बोकारो जनता दरबार: DC अजय नाथ झा ने लोगों की समस्याओं पर की सीधी सुनवाई
चास नगर निगम चुनाव: संजय सेठ ने किया प्रधान चुनाव कार्यालय का उद्घाटन
देश की जनता के प्रति दायित्व का संकल्प है केंद्रीय बजट: बोकारो में बोले मंत्री संजय सेठ
Bokaro news: राज्यपाल संतोष गंगवार का छात्रों से संवाद, उत्कृष्टता का दिया मंत्र
Koderma News : बिरहोर टोला के 10 बच्चे लापता, पुलिस और प्रशासन ने शुरू की तलाश
चास नगर निगम चुनाव: डीईओ सह डीसी अजय नाथ झा ने निर्वाची पदाधिकारी कार्यालय का किया निरीक्षण, तैयारियों की समीक्षा
बोकारो में जनता दरबार में उपायुक्त अजय नाथ झा ने सुनीं 39 से अधिक लोगों की समस्याएं
BIT लालपुर में चार दिवसीय ‘औरोरा 26’ का भव्य समापन, कबड्डी और फैशन शो रहे आकर्षण
जंगली इलाके में उगाई गई अफीम की फसल को उखाड़कर किया गया नष्ट
बड़की सरिया नगर पंचायत में तीन प्रत्याशियों ने वापस लिया नामांकन
चास नगर निगम चुनाव में बदलाव की हुंकार, बिनोद कुमार के समर्थन में जनसंपर्क अभियान तेज