बड़की सरिया नगर पंचायत में तीन प्रत्याशियों ने वापस लिया नामांकन
अध्यक्ष पद से दो और वार्ड 4 से एक प्रत्याशी पीछे हटे
बड़की सरिया नगर पंचायत चुनाव में तीन प्रत्याशियों के नाम वापस लेने के बाद अध्यक्ष पद पर 17 और वार्डों में 80 उम्मीदवार रह गए हैं। चुनाव चिन्ह आवंटन के बाद चुनावी माहौल और गरमाएगा।
गिरिडीह : बड़की सरिया नगर पंचायत में शुक्रवार को नाम वापस लेने की तिथि शुक्रवार को तीन लोगों ने अपनी उम्मीदवारी वापस की। जिसमें अध्यक्ष पद के दो तथा वार्ड पार्षद के लिए एक ने अपनी उम्मीदवारी वापस की। निर्वाचित पदाधिकारी संतोष गुप्ता ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए सुनीता देवी पति श्री रामपति प्रसाद एवं कौशल्या देवी अपना नाम वापस लिया है।

अब इसके बाद 7 फरवरी को चुनाव चिन्ह आवंटित किया जाने के बाद राजनीतिक सरगर्मी तेज हो जाएगी। जहां एक और इस पद के लिए कुछ धनाढ्य परिवार के उम्मीदवार भी है वहीं सामाजिक कार्यों से जुड़े उम्मीदवार भी अपना दंभ भर रहे हैं। जबकि 12 वार्ड के लिए गुरुवार को 81 नाम स्वीकृत हुई थी शुक्रवार को एक नाम वापस लिए जाने के बाद अब 12 वार्डों के लिए कुल 80 उम्मीदवार मैदान में है। इस प्रकार अध्यक्ष एवं वार्ड मिलकर उम्मीदवारों की संख्या 97 हो गई है।
