BIT लालपुर में चार दिवसीय ‘औरोरा 26’ का भव्य समापन, कबड्डी और फैशन शो रहे आकर्षण
रांची: चार दिवसीय औरोरा 26 का भव्य आयोजन का आज समापन हो गया चार दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में सभी रूप देखे गए एक तरफ कबड्डी की तेज रफ्तार तो दुसरी तरफ फैसन शो में वेस्टन ड्रेस के साथ पारम्परिक पोशाक में पूरे प्राँगण छात्र छात्राओं से गुलजार रहा।

निदेशक डॉ विजय कुमार झा ने इस औरोरा के आयोजन समिति के सभी सदस्यों को उनके इस बेहतरीन कार्यक्रम और सफलता पर सभी प्रतिभागियों को धन्यवाद दिया, आयोजन समिति के संयोजक डॉ आशुतोष मिश्र ने अपने ऊर्जावान उद्बोधन के माध्यम से सभी युवाओं को मंच के माध्यम से भविष्य में इसी प्रकार के अन्य आयोजन करने की बात रखी।
खेल संयोजक डॉ सन्दीप शाहदेव ने झारखंड कबडी संघ का विशेष रूप से आभार प्रकट किया साथ ही सभी विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि भविष्य में और खेलो को इस आयोजन से जोड़ा जाएगा।
आज विभिन्न कार्यक्रम के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किया गया. कब्बडी के पुरुष वर्ग का खिताब हासिल किया टीम MCA वारियर्स ने उपविजेता डोमिनेटर को बेहद ही कड़े मुकाबले में हरा कर खिताब जीत लिया।
लड़कियों का मुकाबला टीम नही बताएंगे ने टीम लूजर को कड़े मुकाबले में पराजित कर फाइनल मुकाबला जीत लिया।
आज के समापन समारोह में विभिन्न विभागों के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के निर्णायक भूमिका में डॉ वंदना भट्टाचार्य, डॉ प्रणव कुमार, डॉ मिलि दत्ता, डॉ संजय कुमार सौमित्रो, मयंक डॉ प्रशांत श्रीमती अमृता सरकार महुवा बनर्जी डॉ सिबा मित्रा, उमेश कुमार, डॉ नरेंद्र कुमार डॉ हैदर रहे।
डॉ संजय कुमार झा डर कुमार रजनीश आज के इस समारोह के सम्मानित अतिथि के रूप में शामिल थे श्री बासुदेव , मनोज कुमार, शांतनु, श्री सुभाशीष रॉय, डॉ प्रदीप मुंडा , मिनी दुबे, ऐलिस, अनामिका, शिवांगी, यसकुमार डॉ मानसी, शालनी, सोनी अजय कुमार सरिता और विनोद कुमार उपस्थित रहे।
