कुलपति की पहल पर विभावि के 22 विद्यार्थी 10 दिवसीय शैक्षणिक परिभ्रमण के लिए गुजरात रवाना
गुजरात में झारखंड की संस्कृति की झलक दिखाएंगे विभावि छात्र
By: Anshika Ambasta
On
विभावि शिक्षाशास्त्र विभाग के 22 छात्र और दो शिक्षक गुजरात में आयोजित 10 दिवसीय शैक्षणिक परिभ्रमण व संगोष्ठी में भाग लेने रवाना हुए।
हजारीबाग: गुजरात के गांधीनगर में दस दिवसीय शैक्षिक परिभ्रमण तथा संगोष्ठी में सम्मिलित होने के लिए विभावि के शिक्षाशास्त्र विभाग के २२ विद्यार्थियों का दल मंगलवार को प्रस्थान किया। विभाग के द्वारा इन विद्यार्थियों का चयन किया गया। इन विद्यार्थियों के नेतृत्व हेतु विभागीय प्राध्यापक डॉ रजनीश कुमार तथा डॉ अमिता कुमारी को उपदेशक के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गई। ये विद्यार्थी भारतीय अध्यापक शैक्षिक संस्थान, गांधी नगर, गुजरात तथा गुजरात विद्यापीठ जाएंगे। अपने झारखंड राज्य की संस्कृति को दर्शाने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति भी वहां करेंगे।

Edited By: Anshika Ambasta
