जन सेवा समग्र विकास करना ही मुख्य मकसद : राजेन्द्र कुमार

झुमरीतिलैया में अध्यक्ष पद के लिए चुनावी माहौल गर्म, सात नामांकन दाखिल

जन सेवा समग्र विकास करना ही मुख्य मकसद : राजेन्द्र कुमार

कोडरमा जिले के झुमरीतिलैया नगर परिषद क्षेत्र में अध्यक्ष पद के लिए कुल सात प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। वहीं वार्ड पार्षद पद के लिए 46 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन किया। प्रत्याशियों ने समर्थकों के साथ शक्ति प्रदर्शन करते हुए जीत का दावा किया।

कोडरमा : नामांकन के अंतिम दिन झुमरीतिलैया नगर परिषद क्षेत्र में अध्यक्ष पद के लिए कुल सात नामांकन पत्र दाखिल किए गए। प्रत्याशियों ने अपने समर्थकों के साथ शक्ति प्रदर्शन किया और अपनी जीत के दावे किए। राजेन्द्र कुमार अपने समर्थकों के साथ पहुंचे और नामांकन पत्र दाखिल किया । मौके पर उन्होनें  कहा की स्वच्छ प्रशासन देना और समग्र विकास करना हीं उनका मकसद है । जन सेवा हीं अहम होगा । दूसरे उम्मीदवार  राजेंद्र प्रसाद यादव ने अड्डीबांग्ला दुर्गा मंडप से अपनी नामांकन रैली को निकाला और नामांकन पत्र दाखिल किया ।   

वही अध्यक्ष पद के लिए भाजपा समर्थित उम्मीदवार पंकज बरनवाल ने भी आज नामांकन पत्र दाखिल किया।  इनके अलावा मुकेश कुमार, महावीर यादव, नारायण बरनवाल, बंधन यादव एवं मोबिना खातून ने भी अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

वार्ड पार्षद के लिए 46 नामांकन

वहीं वार्ड पार्षद के रूप में कुल 46 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। इसमें वार्ड 1 से 14 तक मे 25 एवं 15 से 28 तक में 21 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। इनमें प्रमुख रूप से पूर्व मे नगर परिषद के अध्यक्ष रहे उमेश सिंह, शांति देवी, मिथिलेश कुमार, अमित अनुराग उर्फ मंटू सिंह, नीतू कुमारी, आशीष भदानी, सरिता कुमारी, प्रतिभा शाहा, नूरी परवीन, जया चक्रवर्ती, विनोद कुमार बरनवाल, कंचन देवी, मनीष कुमार यादव, सुधीर सेठ, विनोद कुमार वर्मा, अशोक यादव आदि शामिल हैं।

Edited By: Susmita Rani

Latest News

Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे
झुमरीतिलैया नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए 7 प्रत्याशियों ने किया नामांकन
"सड़क सुरक्षा और जीवन रक्षा" पर कार्यशाला का आयोजन
साहिबगंज - दुमका रेलवासियों के लिए खुशखबरी, बायपास रेल लाइन का सर्वे शुरू
वार्ड 26 से पूनम ने पार्षद पद के लिए किया नामांकन, मूलभूत सुविधाओं के विकास पर जोर
जन सेवा समग्र विकास करना ही मुख्य मकसद : राजेन्द्र कुमार
नगर निगम चुनाव को लेकर कांग्रेस की बैठक संपन्न, तसलीम अंसारी को समर्थन
कुलपति की पहल पर विभावि के 22 विद्यार्थी 10 दिवसीय शैक्षणिक परिभ्रमण के लिए गुजरात रवाना
स्पीकर की कार्यशैली निष्पक्ष नहीं, लोकतंत्र पर चोट: कैलाश यादव
वार्ड संख्या-19 से वर्षा कुमारी ने भरा नामांकन पत्र, समाजसेवा का लिया संकल्प
बीजेपी ने साहिबगंज से विनोद, बरहरवा से अर्पिता व राजमहल से मधु पर जताया भरोसा
बीआईटी मेसरा लालपुर में रस्सा कसी फाइनल, मैनेजमेंट वारियर्स और डोमिनेटर बनी चैंपियन