Koderma News : हाईवा की टक्कर से एंबुलेंस क्षतिग्रस्त, प्रसव महिला समेत कई घायल

झारखंड-बिहार सीमा पर दर्शन नाला के पास हादसा, हाईवा चालक फरार

Koderma News : हाईवा की टक्कर से एंबुलेंस क्षतिग्रस्त, प्रसव महिला समेत कई घायल

कोडरमा के दर्शन नाला के समीप हाईवा की लापरवाही से एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में एंबुलेंस चालक, ईएमटी कर्मी, प्रसव महिला एवं दो परिजन घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

कोडरमा : झारखंड बिहार सीमा पर स्थित दर्शन नाला के समीप सोमवार को एक हाईवा की लापरवाही ने बड़े हादसे को अंजाम दिया। गया देवघर मुख्य मार्ग पर स्थित बॉर्डर होर्डिंग से टकराने के बाद हाईवा के पीछे आ रही एक एंबुलेंस को भी चपेट में ले लिया, इस घटना से एंबुलेंस चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।​​ प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हाईवा झारखंड से मिट्टी डंप कर बिहार की ओर से अनलोड कर वापस लौट रहा था।

इस दौरान हाईवा का डाला उठा हुआ था। जैसे ही वाहन बॉर्डर पर लगे लोहे का विशाल होर्डिंग के नीचे से गुजरा, उठे हुए डाला ने होर्डिंग को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से होर्डिंग का ढांचा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इसी दौरान हाईवा के ठीक पीछे एक एंबुलेंस (बीआर 01पी एन 7931) मरीज को लेकर सतगावां ढाब के रास्ते बिहार के महवरा की ओर जा रही थी। होर्डिंग से टकराने के बाद हाईवा की चपेट में आने से एंबुलेंस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

इस हादसे में एंबुलेंस चालक मनोज यादव उम्र 42 वर्ष एवं ईएमटी प्रदीप कुमार सहित एम्बुलेंस में बैठे मरीज प्रसव महिला उर्मिला देवी साथ में जा रही परिजन संजू देवी, सीमा देवी भी घायल हो गए हैं। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत उपचार के लिए गोविंदपुर स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां उपचार के बाद सदर अस्पताल नवादा रेफर कर दिया गया।

​ हादसे के बाद हाईवा का चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही सतगावां और गोविंदपुर (बिहार) प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं और स्थिति का जायजा लिया। हाईवा एवं एंबुलेंस को सतगावां थाना लाया गया।

यह भी पढ़ें घर में आग लगने से बुजुर्ग महिला की जलकर मृत्यु

Edited By: Susmita Rani

Latest News

Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे
झुमरीतिलैया नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए 7 प्रत्याशियों ने किया नामांकन
"सड़क सुरक्षा और जीवन रक्षा" पर कार्यशाला का आयोजन
साहिबगंज - दुमका रेलवासियों के लिए खुशखबरी, बायपास रेल लाइन का सर्वे शुरू
वार्ड 26 से पूनम ने पार्षद पद के लिए किया नामांकन, मूलभूत सुविधाओं के विकास पर जोर
जन सेवा समग्र विकास करना ही मुख्य मकसद : राजेन्द्र कुमार
नगर निगम चुनाव को लेकर कांग्रेस की बैठक संपन्न, तसलीम अंसारी को समर्थन
कुलपति की पहल पर विभावि के 22 विद्यार्थी 10 दिवसीय शैक्षणिक परिभ्रमण के लिए गुजरात रवाना
स्पीकर की कार्यशैली निष्पक्ष नहीं, लोकतंत्र पर चोट: कैलाश यादव
वार्ड संख्या-19 से वर्षा कुमारी ने भरा नामांकन पत्र, समाजसेवा का लिया संकल्प
बीजेपी ने साहिबगंज से विनोद, बरहरवा से अर्पिता व राजमहल से मधु पर जताया भरोसा
बीआईटी मेसरा लालपुर में रस्सा कसी फाइनल, मैनेजमेंट वारियर्स और डोमिनेटर बनी चैंपियन