झुमरीतिलैया नगर परिषद चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए 7 प्रत्याशियों ने किया नामांकन
अध्यक्ष पद के लिए शहर में निकली नामांकन रैलियां
नगर परिषद चुनाव को लेकर झुमरीतिलैया में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। अध्यक्ष पद के लिए सात उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया, वहीं वार्ड पार्षद पद के लिए 93 प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतर चुके हैं।
कोडरमा: नगर परिषद चुनाव के अध्यक्ष पद के लिए आज झुमरीतिलैया में सात लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। सबसे पहले सुमन कुमार उर्फ विक्की यादव ने अपने घर से नामांकन रैली निकाली, जो पूरे शहर का भ्रमण करते हुए नामांकन स्थल तक पहुंची।

इसके अलावा राजेंद्र कुमार, वीरेंद्र प्रसाद वर्मा, कामेश्वर महतो, दिलीप प्रसाद वर्मा एवं सुषमा सुमन ने भी अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया।
वहीं वार्ड पार्षद पद के लिए 93 प्रत्याशियों ने अपने-अपने वार्ड से नामांकन किया। वार्ड संख्या 1 से 14 तक 43 तथा वार्ड 15 से 28 तक 50 प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया।
नामांकन करने वालों में प्रमुख रूप से प्रमोद कुमार उर्फ विनोद दीवाना, चंदा शर्मा, लक्ष्मी देवी, विक्की केसरी, ऋषिकांत पांडे, मधुलिका सिंह, उदय सिंह, राहुल सिंह, ज्योति शुक्ला, मनोज कुमार, रंजना देवी, सीमा देवी, सविता सिंह, विकास कुमार रजक, मुकेश शर्मा, महेश यादव, रोहित कुमार, प्रभात कुमार राम, शमीम आलम, अविनाश कुमार, सुमित्रा कुमारी, संजय तिवारी, रेणु देवी, सविता देवी, सोनू चंद्रवंशी, दिलीप कुमार गुप्ता, आशा देवी, मिथिलेश सहाय, विशाल सिंह, विकास कुमार सिंह, संतोषी देवी, सोनी, सुजीत यादव, रंजीत कुमार, लक्ष्मी बर्नवाल, अभिषेक राय, पूनम देवी, राजेंद्र दास, संध्या देवी, बैजयंती देवी, नीला देवी, आरती कुमारी, सरिता देवी, सपन कुमार सहित अन्य शामिल हैं।
Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.
