सेल का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन, बिक्री में 16% की बड़ी छलांग
अप्रैल से जनवरी अवधि में सबसे अधिक संचयी बिक्री दर्ज
सेल ने वित्त वर्ष 2025-26 में रिकॉर्ड बिक्री दर्ज करते हुए 16% वृद्धि हासिल की। कंपनी ने अप्रैल–जनवरी में 16.6 मिलियन टन और जनवरी 2026 में 1.84 मिलियन टन बिक्री कर नया कीर्तिमान बनाया।
बोकारो : भारत की अग्रणी स्टील उत्पादक और 'महारत्न' सार्वजनिक उपक्रम, स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड ने सफलता की नई ऊंचाइयों को छुआ है। कंपनी ने वित्त वर्ष 2025-26 की अप्रैल से जनवरी की अवधि के दौरान कुल बिक्री में 16 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है। इस अवधि में 16.6 मिलियन टन की बिक्री हुई, जबकि पिछले वर्ष की इसी अवधि में यह आंकड़ा 14.3 मिलियन टन था।

लॉजिस्टिक्स दक्षता और ग्राहकों पर विशेष ध्यान केंद्रित करते हुए बाजार में पैठ मजबूत करना।मार्केटिंग वर्टिकल की पहलों से प्रेरित, ये उपलब्धियां, ऑपरेशन्स उत्कृष्टता के साथ ग्राहक-केंद्रित रणनीतियों को जोड़ने की सेल की क्षमता को उजागर करती हैं। सेल पिछले रिकॉर्ड्स को लगातार पीछे छोड़ते हुए और व्यावसायिक लक्ष्यों को हासिल करते हुए, भारत की विकास गाथा में एक भरोसेमंद भागीदार के रूप में अपनी स्थिति को और मजबूत कर रहा है।
