मुख्यमंत्री पशुधन योजना चयन समिति की बैठक, 115 लाभुकों का हुआ चयन व अनुमोदन

चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता, पात्रता और प्राथमिकता पर जोर

मुख्यमंत्री पशुधन योजना चयन समिति की बैठक, 115 लाभुकों का हुआ चयन व अनुमोदन

साहिबगंज में मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना की चयन समिति की बैठक में 115 लाभुकों का चयन और अनुमोदन किया गया। बैठक में योजना की पारदर्शिता और पात्रता सुनिश्चित करने पर विशेष ध्यान दिया गया।

साहिबगंज :  गोपनीय कार्यालय प्रकोष्ठ में उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी हेमन्त सती की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना अंतर्गत चयन समिति और जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित की गई। सोमवार को हुई बैठक के दौरान उपायुक्त द्वारा योजना से संबंधित पात्र लाभुकों के चयन प्रक्रिया की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई।

बैठक के दौरान उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि लाभुकों का चयन पूर्णत: पारदर्शिता, पात्रता एवं प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जाए। समीक्षा उपरांत चयनित लाभुकों के प्रस्तावों को अनुमोदन प्रदान किया गया। उपायुक्त द्वारा चयन प्रक्रिया की निष्पक्षता सुनिश्चित करने हेतु चयनित लाभुकों से दूरभाष पर संपर्क कर यह भी जानकारी ली गई कि उन्हें पूर्व में उक्त योजना अथवा किसी समान योजना का लाभ प्राप्त हुआ है या नहीं।

बैठक में जानकारी दी गई कि दो गाय योजना अंतर्गत 82 लाभुकों, पांच गाय योजना अंतर्गत 30 लाभुकों तथा दस गाय योजना अंतर्गत 03 लाभुकों का अनुमोदन दिया गया। बैठक में जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ. रामसरीख प्रसाद, भूमि संरक्षण पदाधिकारी राहुल गुप्ता, झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसायटी के डीपीएम मार्टिन तारीक सहित संबंधित विभागों के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Edited By: Anshika Ambasta

Latest News

झुमरीतिलैया नगर परिषद चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए 7 प्रत्याशियों ने किया नामांकन झुमरीतिलैया नगर परिषद चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए 7 प्रत्याशियों ने किया नामांकन
Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे
रांची से लॉन्च हुआ स्वदेशी सुपर ऐप ‘जैक्टर’, डेटा संप्रभुता का बड़ा दावा
Bokaro News : नगरपालिका चुनाव को लेकर अवैध शराब के विरुद्ध सख्त कार्रवाई 
समाहरणालय में आयोजित जनता दरबार में 34 मामलों पर सुनवाई
सेल का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन, बिक्री में 16% की बड़ी छलांग
अंधविश्वास के कारण उजड़ा परिवार; डायन के शक में पति-पत्नी और बेटे की हत्या, दो भाई गिरफ्तार
साहिबगंज नगर निकाय चुनाव 2026 : भूलन दुबे ने समर्थकों संग किया नामांकन पत्र दाखिल
महाशिवरात्रि पर पहाड़ी मंदिर से निकलेगी भव्य शिव बारात, तैयारियां तेज
नगर निकाय चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने संवेदनशील मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण
मैट्रिक-इंटर परीक्षा 2026 को लेकर प्रशासन सतर्क, सीएम ऑफ एक्सीलेंस परीक्षा केंद्र का निरीक्षण
मुख्यमंत्री पशुधन योजना चयन समिति की बैठक, 115 लाभुकों का हुआ चयन व अनुमोदन