महाशिवरात्रि पर पहाड़ी मंदिर से निकलेगी भव्य शिव बारात, तैयारियां तेज

पदाधिकारियों को अंगवस्त्र देकर किया गया सम्मानित

महाशिवरात्रि पर पहाड़ी मंदिर से निकलेगी भव्य शिव बारात, तैयारियां तेज
भव्य शिव बारात की तैयारियों में जुटे केंद्रीय महासमिति के पदाधिकारी व सदस्य

महाशिवरात्रि के अवसर पर रांची के पहाड़ी मंदिर से निकलने वाली शिव बारात को लेकर महासमिति ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बैठक में झांकियों, बारात मार्ग और कार्यक्रम की विस्तृत योजना बनाई गई।

रांची : महाशिवरात्रि के अवसर पर निकलने वाली भव्य शिव बारात की तैयारियों को लेकर श्री शिव बारात आयोजन केंद्रीय महासमिति, पहाड़ी मंदिर मुख्य द्वार की एक अहम बैठक मंदिर प्रांगण में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संस्थापक नंद किशोर सिंह चंदेल ने की।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 15 फरवरी को महाशिवरात्रि के अवसर पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी रांची शहर की सबसे पहली और भव्य शिव बारात निकाली जाएगी। बारात को और आकर्षक बनाने के लिए झांकियों की रूपरेखा पर चर्चा की गई। कानपुर से विशेष झांकियां मंगाई जाएंगी, वहीं झारखंड के कलाकार भी अपनी प्रस्तुति देंगे।

बारात पहाड़ी मंदिर मुख्य द्वार से निकलकर हरमू शनि मंदिर, काट सराय रोड, बकरी बाजार, कोतवाली थाना, शहीद चौक, अल्बर्ट एक्का चौक, गांधी चौक, महावीर चौक, प्यादा टोली, न्यू मार्केट, रातू रोड चौक होते हुए पिस्का मोड़ स्थित विश्वनाथ मंदिर पहुंचेगी, जहां भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह समारोह संपन्न होगा।

इसके अलावा 8 फरवरी को महाकाल मंदिर परिसर में पहाड़ी बाबा के मेहंदी-हल्दी कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें विकास कार्यों के कारण कई ट्रेनों के संचालन में बदलाव, यात्री रहें सतर्क

बैठक में वर्ष 2026 के लिए केंद्रीय महासमिति के अध्यक्ष सहित सभी पदाधिकारियों की सर्वसम्मति से घोषणा की गई तथा सभी को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें 149 मिलियन ईमेल-पासवर्ड लीक! क्या आपका अकाउंट भी खतरे में? ऐसे करें जांच और बचाव

Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

झुमरीतिलैया नगर परिषद चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए 7 प्रत्याशियों ने किया नामांकन झुमरीतिलैया नगर परिषद चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए 7 प्रत्याशियों ने किया नामांकन
Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे
रांची से लॉन्च हुआ स्वदेशी सुपर ऐप ‘जैक्टर’, डेटा संप्रभुता का बड़ा दावा
Bokaro News : नगरपालिका चुनाव को लेकर अवैध शराब के विरुद्ध सख्त कार्रवाई 
समाहरणालय में आयोजित जनता दरबार में 34 मामलों पर सुनवाई
सेल का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन, बिक्री में 16% की बड़ी छलांग
अंधविश्वास के कारण उजड़ा परिवार; डायन के शक में पति-पत्नी और बेटे की हत्या, दो भाई गिरफ्तार
साहिबगंज नगर निकाय चुनाव 2026 : भूलन दुबे ने समर्थकों संग किया नामांकन पत्र दाखिल
महाशिवरात्रि पर पहाड़ी मंदिर से निकलेगी भव्य शिव बारात, तैयारियां तेज
नगर निकाय चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने संवेदनशील मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण
मैट्रिक-इंटर परीक्षा 2026 को लेकर प्रशासन सतर्क, सीएम ऑफ एक्सीलेंस परीक्षा केंद्र का निरीक्षण
मुख्यमंत्री पशुधन योजना चयन समिति की बैठक, 115 लाभुकों का हुआ चयन व अनुमोदन