Bokaro News : नगरपालिका चुनाव को लेकर अवैध शराब के विरुद्ध सख्त कार्रवाई
दुग्दा थाना क्षेत्र में अवैध महुवा चुलाई शराब भट्ठी पर छापामारी
By: Anshika Ambasta
On
नगरपालिका चुनाव से पहले उत्पाद विभाग ने दुग्दा में अवैध महुवा शराब भट्ठी पर छापा मारकर भारी मात्रा में शराब और जावा महुवा बरामद किया। संलिप्त लोगों पर कार्रवाई जारी है।
बोकारो : सहायक आयुक्त, उत्पाद के निदेशानुसार नगरपालिका चुनाव को ध्यान में रखते हुए उत्पाद विभाग द्वारा दुग्दा थाना अंतर्गत दुग्धा नयाकनारी क्षेत्र में संचालित अवैध महुवा चुलाई शराब की भट्ठी पर छापामारी की गई।
भारी मात्रा में अवैध शराब एवं जावा महुवा बरामद

अवैध शराब निर्माण में संलिप्त अभियुक्तों पर दर्ज हुआ अभियोग
अवैध चुलाई शराब के निर्माण एवं संचालन में संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं के तहत अभियोग दर्ज कर अग्रेतर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।
चुनाव अवधि में अभियान रहेगा जारी
उत्पाद विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया है कि नगर पालिका चुनाव के दौरान अवैध शराब के निर्माण, भंडारण एवं बिक्री के विरुद्ध सघन छापामारी अभियान लगातार जारी रहेगा, ताकि चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण बनाया जा सके।
Edited By: Anshika Ambasta
