बीआईटी मेसरा लालपुर यूनिट में चार दिवसीय खेल महोत्सव का शुभारंभ, टग ऑफ वार में रोमांच
खेल महोत्सव का उद्घाटन डॉ. विजय कुमार झा ने फीता काटकर किया
बीआईटी मेसरा लालपुर यूनिट में चार दिवसीय खेल महोत्सव का आज शुभारंभ हुआ। टग ऑफ वार में लड़कियों और लड़कों ने शानदार प्रदर्शन किया, और लड़कियों की टीम ने सेमीफाइनल में अपनी जगह सुनिश्चित की।
रांची : बी आई टी मेसरा लालपुर यूनिट के तत्वावधान में चार दिवसीय खेल महोत्सव का आज शुभारंभ केन्द्र के निदेशक डॉ विजय कुमार झा ने फीता काटकर किया आज रस्सा कस्सी का मुकाबला खेला गया लड़कियों की टीम ने अपने अपने मुकाबले जीते लड़कियों के टीम जो सेमीफाइनल में अपने जगह सुनिश्चित किया कल लड़को और लड़कियों का सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबला खेला जाएगा टग ऑफ वार के इस बहुत ही रोमांचक मुकाबले में लड़कियों ने दमदार प्रर्दशन किया जोया, अनुष्का स्वाति पलक राज ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया लड़को का मुकाबला भी बहुत ही शानदार रहा अमृतेश, अक्षत नवनीत, धीरज ऋषि बेहतरीन प्रदर्शन किया और टीम को सेमीफाइनल तक पहुँचाया।

आज टग ऑफ वार की शुरूआत करते हुए डॉ विजय कुमार झा ने सभीप्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के युवाओं में खेल के प्रति निष्क्रिय होना उनके शरीर को प्रभावित कर रहा है इसी उद्देश्य को रखते हुए संस्थान ने टग ऑफ वार कबड्डी जैसे खेलो को शामिल कर विद्यार्थियों में ताकत और मेहनत करने के लिए प्रेरित किया है उन्होंने सभी खेलाडियो को बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए उत्साहित किया।
खेल संयोजक डॉ संदीप नाथ शाहदेव ने चार दिनों तक खेलो छात्रों खेलो के इस आयोजन में शामिल सभी खेलाडियो को शुभकामनाएं दी। आज के उद्घाटन समारोह में डॉ जी पी मिश्रा, डॉ प्रणव कुमार डॉ अभय रंजन श्रीवास्तव, नरेन्द्र कुमार, मनोज कुमार डॉ आशुतोष मिश्रा, डॉ उमेश डॉ प्रशांत अमृता प्रियम, सहित काफी संख्या में शिक्षक, छात्र और कर्मचारियों शामिल हुए।
