वार्ड 26 से पूनम ने पार्षद पद के लिए किया नामांकन, मूलभूत सुविधाओं के विकास पर जोर

पेयजल, सड़क और स्ट्रीट लाइट व्यवस्था दुरुस्त करने का संकल्प

वार्ड 26 से पूनम ने पार्षद पद के लिए किया नामांकन, मूलभूत सुविधाओं के विकास पर जोर
पूनम किरण चौरसिया (फाइल फोटो)

साहिबगंज नगर निकाय चुनाव में वार्ड 26 से पूनम किरण चौरसिया ने नामांकन दाखिल कर विकास, स्वच्छता और पेयजल को अपना मुख्य एजेंडा बताया।

साहिबगंज :  नगर निकाय चुनाव के लिए वार्ड संख्या- 26 से पूनम किरण चौरसिया के पार्षद पद पर चुनाव मैदान में उतरने के साथ ही चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। नामांकन के अंतिम दिन पूनम किरण ने अपने समर्थकों के साथ अनुमंडल कार्यालय मे निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन दाखिल के बाद पूनम ने वार्डवासियों से अपील की है कि वे एक बार फिर उन्हें सेवा का अवसर देकर वार्ड के सर्वांगीण विकास में सहभागी बनें। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य केवल चुनाव जीतना नहीं, बल्कि वार्ड की वर्षों पुरानी बुनियादी समस्याओं का स्थायी समाधान करना है।

उन्होंने बताया कि साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था, शुद्ध पेयजल की उपलब्धता, जर्जर सड़कों व नालियों का निर्माण, स्ट्रीट लाइट की समुचित व्यवस्था तथा जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण को वे अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता मानती हैं। उन्होंने वार्ड की जनता से समर्थन की अपील करते हुए कहा कि यदि उन्हें चुना गया, तो वे हर वर्ग के लोगों के साथ मिलकर ईमानदारी, पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ कार्य करेंगी। पूनम किरण ने विश्वास जताया कि वार्ड संख्या- 26 की जनता विकास और जनसेवा के मुद्दे पर उन्हें अपना समर्थन जरूर देगी। उल्लेखनीय है कि इसके पहले भी पूनम किरण चौरसिया लगातार दो बार वार्ड संख्या 26 का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं।

नामांकन दाखिल करने के उपरांत किरण ने कहा कि अगर वार्ड की प्यारी और भोली-भाली जनता हमें जन सेवा करने का अवसर दे तो मैं वार्ड क्षेत्र का नक्शा बदल दूंगी। खासकर वार्ड में नियमित रूप से साफ-सफाई व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था और विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त करने का काम करूंगी। साथ ही जरूरतमंद लोगों को सरकार द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की दिशा में अग्रसर रहूंगी। मौके पर समाज के प्रबुद्ध नागरिक, वरिष्ठजन समेत दर्जनों लोग मौजूद थे।

Edited By: Anshika Ambasta

Latest News

Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे
झुमरीतिलैया नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए 7 प्रत्याशियों ने किया नामांकन
"सड़क सुरक्षा और जीवन रक्षा" पर कार्यशाला का आयोजन
साहिबगंज - दुमका रेलवासियों के लिए खुशखबरी, बायपास रेल लाइन का सर्वे शुरू
वार्ड 26 से पूनम ने पार्षद पद के लिए किया नामांकन, मूलभूत सुविधाओं के विकास पर जोर
जन सेवा समग्र विकास करना ही मुख्य मकसद : राजेन्द्र कुमार
नगर निगम चुनाव को लेकर कांग्रेस की बैठक संपन्न, तसलीम अंसारी को समर्थन
कुलपति की पहल पर विभावि के 22 विद्यार्थी 10 दिवसीय शैक्षणिक परिभ्रमण के लिए गुजरात रवाना
स्पीकर की कार्यशैली निष्पक्ष नहीं, लोकतंत्र पर चोट: कैलाश यादव
वार्ड संख्या-19 से वर्षा कुमारी ने भरा नामांकन पत्र, समाजसेवा का लिया संकल्प
बीजेपी ने साहिबगंज से विनोद, बरहरवा से अर्पिता व राजमहल से मधु पर जताया भरोसा
बीआईटी मेसरा लालपुर में रस्सा कसी फाइनल, मैनेजमेंट वारियर्स और डोमिनेटर बनी चैंपियन