झुमरीतिलैया नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए 7 प्रत्याशियों ने किया नामांकन
जनसेवा और समग्र विकास ही प्राथमिकता : राजेन्द्र कुमार बोले
झुमरीतिलैया नगर परिषद में अध्यक्ष पद के लिए सात और वार्ड पार्षद पद के लिए 46 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया। प्रत्याशियों ने जनसेवा और विकास को अपनी प्राथमिकता बताया।
कोडरमा : नामांकन के अंतिम दिन झुमरीतिलैया नगर परिषद क्षेत्र में अध्यक्ष पद के लिए कुल सात नामांकन पत्र दाखिल किए गए। प्रत्याशियों ने अपने समर्थकों के साथ शक्ति प्रदर्शन किया और अपनी जीत के दावे किए। राजेन्द्र कुमार अपने समर्थकों के साथ पहुंचे और नामांकन पत्र दाखिल किया । मौके पर उन्होनें कहा की स्वच्छ प्रशासन देना और समग्र विकास करना हीं उनका मकसद है। जन सेवा हीं अहम होगा । दूसरे उम्मीदवार राजेंद्र प्रसाद यादव ने अड्डीबांग्ला दुर्गा मंडप से अपनी नामांकन रैली को निकाला और नामांकन पत्र दाखिल किया। वही अध्यक्ष पद के लिए भाजपा समर्थित उम्मीदवार पंकज बरनवाल ने भी आज नामांकन पत्र दाखिल किया। इनके अलावा मुकेश कुमार, महावीर यादव, नारायण बरनवाल, बंधन यादव एवं मोबिना खातून ने भी अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
वार्ड पार्षद के लिए 46 नामांकन

