कांटाटोली–सिरमटोली फ्लाईओवर निर्माण की प्रगति पर प्रशासन सख्त

एसडीओ कुमार रजत ने निर्माण कार्यों का लिया जायजा

कांटाटोली–सिरमटोली फ्लाईओवर निर्माण की प्रगति पर प्रशासन सख्त

उपायुक्त के निर्देश पर एसडीओ ने कांटाटोली–सिरमटोली फ्लाईओवर निर्माण कार्य का निरीक्षण कर संबंधित विभागों को तेज गति से कार्य पूरा करने का निर्देश दिया।

रांची : उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी, रांची मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देशानुसार बुधवार को अनुमंडल पदाधिकारी, सदर रांची  कुमार रजत द्वारा कांटाटोली–सिरमटोली कनेक्टिंग फ्लाईओवर निर्माण कार्य की प्रगति को लेकर स्थल का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी, सदर रांची  कुमार रजत द्वारा फ्लाईओवर निर्माण से संबंधित भू-अर्जन, भवन शिफ्टिंग, यूटिलिटी शिफ्टिंग एवं ट्रैफिक प्रबंधन से जुड़े कार्यों की स्थिति का जायजा लिया गया। अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा संबंधित विभागों एवं कार्यकारी एजेंसियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए निर्धारित समय-सीमा के अनुरूप तीव्र गति से कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।

निरीक्षण के क्रम में निर्माण कार्य में आ रही बाधाओं की भी समीक्षा की गई तथा आवश्यकतानुसार त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए गए। जिला प्रशासन द्वारा कांटाटोली–सिरमटोली कनेक्टिंग फ्लाईओवर परियोजना की सतत निगरानी की जा रही है, ताकि निर्माण कार्य समयबद्ध ढंग से पूर्ण कर आमजन को शीघ्र सुविधा उपलब्ध कराई जा सके।

Edited By: Anshika Ambasta

Latest News

Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे
झुमरीतिलैया नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए 7 प्रत्याशियों ने किया नामांकन
"सड़क सुरक्षा और जीवन रक्षा" पर कार्यशाला का आयोजन
साहिबगंज - दुमका रेलवासियों के लिए खुशखबरी, बायपास रेल लाइन का सर्वे शुरू
वार्ड 26 से पूनम ने पार्षद पद के लिए किया नामांकन, मूलभूत सुविधाओं के विकास पर जोर
जन सेवा समग्र विकास करना ही मुख्य मकसद : राजेन्द्र कुमार
नगर निगम चुनाव को लेकर कांग्रेस की बैठक संपन्न, तसलीम अंसारी को समर्थन
कुलपति की पहल पर विभावि के 22 विद्यार्थी 10 दिवसीय शैक्षणिक परिभ्रमण के लिए गुजरात रवाना
स्पीकर की कार्यशैली निष्पक्ष नहीं, लोकतंत्र पर चोट: कैलाश यादव
वार्ड संख्या-19 से वर्षा कुमारी ने भरा नामांकन पत्र, समाजसेवा का लिया संकल्प
बीजेपी ने साहिबगंज से विनोद, बरहरवा से अर्पिता व राजमहल से मधु पर जताया भरोसा
बीआईटी मेसरा लालपुर में रस्सा कसी फाइनल, मैनेजमेंट वारियर्स और डोमिनेटर बनी चैंपियन