चास नगर निगम चुनाव में बदलाव की हुंकार, बिनोद कुमार के समर्थन में जनसंपर्क अभियान तेज

जीत के बाद स्मार्ट सिटी की दिशा में बदलाव का वादा

चास नगर निगम चुनाव में बदलाव की हुंकार, बिनोद कुमार के समर्थन में जनसंपर्क अभियान तेज

चास नगर निगम चुनाव को लेकर माहौल गरमाया हुआ है। मेयर प्रत्याशी बिनोद कुमार के समर्थन में उनके भाई रंजीत कुमार ने जनसंपर्क अभियान तेज किया है। उन्होंने नगर निगम की बदहाल व्यवस्थाओं पर सवाल उठाते हुए जनता से बदलाव के लिए एकजुट होने की अपील की।

बोकारो : चास नगर निगम चुनाव को लेकर पूरे इलाके में उत्साह चरम पर है। लोकतंत्र के इस महापर्व में भाग लेने के लिए जनता पूरी तरह तैयार नजर आ रही है।इसी क्रम में मेयर प्रत्याशी बिनोद कुमार के छोटे भाई रंजीत कुमार  ने चीरा चास स्थित आवासीय कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर जनता के सामने अपनी बात रखी।प्रेस वार्ता के दौरान रंजीत कुमार ने कहा कि आज चास की जनता मूलभूत सुविधाओं से वंचित है।

न समय पर पानी मिल रहा है, न बिजली, न सफाई व्यवस्था दुरुस्त है। लोग नियमित रूप से होल्डिंग टैक्स जमा कर रहे हैं, लेकिन बदले में नगर निगम की ओर से कोई ठोस सुविधा नहीं मिल पा रही। हर वार्ड में सड़क, नाली और कचरे की समस्याओं का अंबार लगा हुआ है।उन्होंने कहा कि कोरोना काल में जब पूरा शहर घरों में बंद था, उसी समय उनके बड़े भाई बिनोद कुमार लगातार समाज के बीच सक्रिय रहे।

जरूरतमंदों तक राशन, पानी, ऑक्सीजन मास्क, गैस सिलेंडर सहित हर संभव मदद पहुंचाई गई। उस कठिन दौर में भी उन्होंने लोगों का साथ नहीं छोड़ा और जमीन पर उतरकर सेवा की। रंजीत कुमार ने ऐलान किया कि यदि बिनोद कुमार मेयर का चुनाव जीतते हैं, तो एक वर्ष के भीतर चास को स्मार्ट सिटी की दिशा में ठोस बदलाव दिखाई देगा। साथ ही नगर निगम में संविदा पर कार्यरत कर्मचारियों के लिए भी अच्छे दिन आएंगे।

उन्होंने कहा कि आज निगम कर्मियों को बार-बार हड़ताल करनी पड़ती है, लेकिन उनकी जीत के बाद किसी भी कर्मचारी को आंदोलन के लिए सड़क पर उतरने की जरूरत नहीं पड़ेगी। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि अगर आप सिस्टम में बदलाव चाहते हैं, तो सिस्टम का हिस्सा बनना होगा। सिर्फ दोष देने से नहीं, बल्कि बदलाव के लिए मैदान में उतरना होगा।

यह भी पढ़ें झारखंड में तापमान का उतार-चढ़ाव, सरायकेला सबसे गर्म तो कांके सबसे ठंडा

इसके साथ ही उन्होंने जनता से भावुक अपील करते हुए कहा कि यह चुनाव सिर्फ बिनोद कुमार नहीं लड़ रहे हैं  यह चुनाव चास की जनता खुद लड़ रही है। मैं आप सभी से उम्मीद करता हूँ कि आप विनोद कुमार बनकर अपने-अपने गली-मोहल्लों में जाएँ, पड़ोसियों से बात करें, सच्चाई बताएं और बदलाव की इस लड़ाई को आगे बढ़ाएं। यह सिर्फ वोट का नहीं, चास के भविष्य का चुनाव है  आइए, सब मिलकर इसे जीतें। उधर, नगर निगम चुनाव को लेकर सभी उम्मीदवार प्रचार अभियान में जुट गए हैं।

यह भी पढ़ें अभिभावकों की सहभागिता से ही मजबूत होती है शिक्षा व्यवस्था : सीताराम शर्मा

मेयर प्रत्याशी बिनोद कुमार के समर्थन में रंजीत कुमार ने समर्थकों के साथ निगम के सभी वार्डों में जनसंपर्क अभियान शुरू कर दिया है। उन्होंने घर-घर जाकर लोगों से अपील की कि वे बिनोद कुमार को अपना आशीर्वाद दें और चास के विकास के लिए मजबूत नेतृत्व चुनें।

यह भी पढ़ें रामगढ़ में अवैध ईंट भट्ठों पर बड़ा खुलासा, 50 से अधिक संचालकों को खनन विभाग का नोटिस

प्रेस वार्ता में मुख्यरूप से लक्ष्मीनारायण यादव, संजीत पोल्टा, कमलेश कुमार, गणेश गुप्ता, भरत छात्रवाल, काली आचार्या, कार्तिक बाउरी, सोनू कुमार, जय यादव, राकेश कुमार, बनू यादव, आनंद ठाकुर, प्रहलाद शर्मा, रमेशमांझी, राहुल, खीरू बाउरी, दीपक डोम, धीरज शर्मा, बलराम कुमार, संगम, चित्तरंजन कुमार, सुनील कुमार, संजय चौधरी, रंजन सिंह, शैलेंद्र कुमार, रामचंद्र केसरी, धर्मेंद्र कुमार, पवन कुमार, देवेंद्र तुरी, रितेश कुमार आदि सैकड़ों संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे
बोकारो जनता दरबार: DC अजय नाथ झा ने लोगों की समस्याओं पर की सीधी सुनवाई
चास नगर निगम चुनाव: संजय सेठ ने किया प्रधान चुनाव कार्यालय का उद्घाटन
देश की जनता के प्रति दायित्व का संकल्प है केंद्रीय बजट: बोकारो में बोले मंत्री संजय सेठ
Bokaro news: राज्यपाल संतोष गंगवार का छात्रों से संवाद, उत्कृष्टता का दिया मंत्र
Koderma News : बिरहोर टोला के 10 बच्चे लापता, पुलिस और प्रशासन ने शुरू की तलाश
चास नगर निगम चुनाव: डीईओ सह डीसी अजय नाथ झा ने निर्वाची पदाधिकारी कार्यालय का किया निरीक्षण, तैयारियों की समीक्षा
बोकारो में जनता दरबार में उपायुक्त अजय नाथ झा ने सुनीं 39 से अधिक लोगों की समस्याएं
BIT लालपुर में चार दिवसीय ‘औरोरा 26’ का भव्य समापन, कबड्डी और फैशन शो रहे आकर्षण
जंगली इलाके में उगाई गई अफीम की फसल को उखाड़कर किया गया नष्ट
बड़की सरिया नगर पंचायत में तीन प्रत्याशियों ने वापस लिया नामांकन
चास नगर निगम चुनाव में बदलाव की हुंकार, बिनोद कुमार के समर्थन में जनसंपर्क अभियान तेज