नगरपालिका निर्वाचन 2026 को लेकर दुमका में जिला नियंत्रण कक्ष स्थापित, जारी हुआ हेल्पलाइन नंबर
आदर्श आचार संहिता उल्लंघन व चुनावी शिकायतों के लिए नागरिक कर सकते हैं संपर्क
दुमका जिले में नगरपालिका निर्वाचन–2026 के सफल एवं निष्पक्ष संचालन हेतु आदर्श आचार संहिता लागू कर दी गई है। चुनाव से संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायत अथवा अनियमितता की जानकारी जिला नियंत्रण कक्ष के हेल्पलाइन नंबर 9508250080 पर दी जा सकती है।
दुमका : जिले में नगरपालिका निर्वाचन–2026 के सफल एवं निष्पक्ष संचालन को लेकर आदर्श आचार संहिता को प्रभावी रूप से लागू किया गया है। इस क्रम में आम नागरिकों को सूचित किया जाता है कि चुनाव से संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायत, आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन अथवा अन्य चुनावी अनियमितताओं की जानकारी जिला नियंत्रण कक्ष को दी जा सकती है।

हेल्पलाइन नंबर: 9508250080
Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.
