Giridih News : राजेश सिंह के घर में लगी भीषण आग, 5 से 6 लाख रुपये का नुकसान

बरवाडीह पंचायत के कुलोडीह गांव में देर रात आगलगी, विधायक नागेंद्र महतो और भाजपा नेता अजय यादव पहुंचे मौके पर

Giridih News : राजेश सिंह के घर में लगी भीषण आग, 5 से 6 लाख रुपये का नुकसान

सरिया थाना क्षेत्र के बरवाडीह पंचायत अंतर्गत कुलोडीह गांव में मंगलवार देर रात राजेश सिंह के घर में आग लग गई, जिसमें पूरा घर जलकर राख हो गया। घटना में लगभग 5 से 6 लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

गिरिडीह : सरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बरवाडीह पंचायत के कुलोडीह गांव में मंगलवार देर रात करीब 10 बजे एक दर्दनाक घटना सामने आई। राजेश सिंह पुत्र मथुरा सिंह के घर में अचानक आग लग गई। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। इस हादसे में पूरा घर जलकर राख हो गया और लगभग 5 से 6 लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही भाजपा नेता अजय यादव तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों के साथ मिलकर आग बुझाने के प्रयास शुरू किए। साथ ही स्थानीय प्रशासन को फोन कर सूचना दी गई। करीब डेढ़ घंटे बाद दमकल विभाग की गाड़ी घटनास्थल पर पहुंची, तब तक ग्रामीणों और स्थानीय लोगों के प्रयासों से आग पर काबू पा लिया गया था।सूचना मिलने पर स्थानीय विधायक नागेंद्र महतो भी घटनास्थल पर पहुंचे।

उन्होंने पीड़ित परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और दुख की इस घड़ी में उनका साथ देने का आश्वासन दिया।प्रशासन और स्थानीय लोग इस घटना से स्तब्ध हैं। आग की वजह की जांच जारी है, जबकि प्रभावित परिवार को तत्काल सहायता प्रदान करने की मांग उठ रही है।

Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे
झुमरीतिलैया नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए 7 प्रत्याशियों ने किया नामांकन
"सड़क सुरक्षा और जीवन रक्षा" पर कार्यशाला का आयोजन
साहिबगंज - दुमका रेलवासियों के लिए खुशखबरी, बायपास रेल लाइन का सर्वे शुरू
वार्ड 26 से पूनम ने पार्षद पद के लिए किया नामांकन, मूलभूत सुविधाओं के विकास पर जोर
जन सेवा समग्र विकास करना ही मुख्य मकसद : राजेन्द्र कुमार
नगर निगम चुनाव को लेकर कांग्रेस की बैठक संपन्न, तसलीम अंसारी को समर्थन
कुलपति की पहल पर विभावि के 22 विद्यार्थी 10 दिवसीय शैक्षणिक परिभ्रमण के लिए गुजरात रवाना
स्पीकर की कार्यशैली निष्पक्ष नहीं, लोकतंत्र पर चोट: कैलाश यादव
वार्ड संख्या-19 से वर्षा कुमारी ने भरा नामांकन पत्र, समाजसेवा का लिया संकल्प
बीजेपी ने साहिबगंज से विनोद, बरहरवा से अर्पिता व राजमहल से मधु पर जताया भरोसा
बीआईटी मेसरा लालपुर में रस्सा कसी फाइनल, मैनेजमेंट वारियर्स और डोमिनेटर बनी चैंपियन