अभिभावकों की सहभागिता से ही मजबूत होती है शिक्षा व्यवस्था : सीताराम शर्मा
प्रतिभावान छात्रों को पुरस्कार देकर किया गया सम्मानित
कोडरमा के झुमरी तिलैया अंतर्गत संग्रामडीह स्थित एसडी पब्लिक स्कूल में शनिवार को पुरस्कार वितरण सह अभिभावक-शिक्षक संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें संस्कारयुक्त और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर विस्तृत चर्चा हुई।
कोडरमा : झुमरी तिलैया अंतर्गत संग्रामडीह स्थित एस डी पब्लिक स्कूल के प्रांगण में शनिवार को पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अभिभावक छात्र शिक्षक के बीच कार्यक्रम के दौरान इस बार का कार्यक्रम विद्यालय की विधि व्यवस्था अच्छी शिक्षा संस्कारी शिक्षा तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर अभिभावकों से तथा विद्यालय के प्रधानाध्यापक के बीच संवाद कार्यक्रम तथा प्रतिभावान छात्रों को अभिभावकों के बीच विद्यालय निदेशक तथा आगंतुक स्थानीय अतिथि के द्वारा पुरस्कार वितरण पर मुख्य फोकस रहा।

खासकर हर दिन का संस्कारशाला कक्षा में बच्चों को दी जाने वाली शिक्षा को सभी ने सराहा। इस मौके पर अभिभावक के रूप में नारायण सिंह रविंद्र शर्मा सुनील सिंह डोमन यादव राजकुमार यादव अरुण कुमार रघुवीर सिंह कन्हैया यादव तुलसी यादव पिंटू दास तथा पिपराडीह निवासी सह स्थानीय प्रज्ञा केंद्र संचालक राजेंद्र साहू मुख्य रूप से उपस्थित थे। कई छात्र के माता पिता भी उपस्थित थे।
सभी ने यहां की शिक्षा के बारे में अपना खुलकर विचार रखा। उसी में मुख्य रूप से पिपराडीह निवासी राजेंद्र साहू ने अपने आधे घंटे के संबोधन में यहां के अनुशासन गुणवत्तापूर्ण शिक्षा संस्कार युक्त शिक्षा पर अपना विचार अपने बच्चों के बारे में तथा हर माता-पिता को विद्यालय में बताए गए कार्यों को अनुपालन करने का सुझाव बड़े ही सरलता के साथ रखा। उन्होंने यह भी कहा कि यहां जो हर दिन संस्कारशाला की कक्षा में बच्चों को जानकारी दी जाती है अगर उसका कुछ अंश अगर अपने माता-पिता बच्चों को देने का प्रयास करें तो निश्चित ही उनके बच्चे अनुशासन को लेकर चलने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।
सभी आगंतुक अतिथि अभिभावक माता-पिता ने उनकी बातों पर सहमति जताई। सबों ने यह स्वीकार करने की कोशिश भी की वास्तव में आज ऐसी ही शिक्षा की आवश्यकता है। पुरस्कार कार्यक्रम में प्रतिभावान कई छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित करने का कार्य तिलैया निवासी पीयूष कुमार पिता राजू प्रसाद सुजीत यादव पिता राजकुमार यादव करिश्मा कुमारी तथा अन्य छात्रों छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विद्यालय निदेशक सीताराम शर्मा ने सभी अभिभावकों का संवाद सुनकर समझकर सबों को धन्यवाद दिया। यह भी कहा की यह सब विद्यालय में सभी शिक्षकों और माता-पिता के सहयोग के कारण है। जिससे विद्यालय नई ऊंचाइयों को निरंतर प्राप्त कर रहा है। इसमें सभी ग्रामवासी तथा अतिथि मित्रगण सभी का सहयोग निरंतर मिल रहा है।
