झारखंड में तापमान का उतार-चढ़ाव, सरायकेला सबसे गर्म तो कांके सबसे ठंडा

उत्तर भारत की बर्फबारी का असर, झारखंड में ठंड और बादल

झारखंड में तापमान का उतार-चढ़ाव, सरायकेला सबसे गर्म तो कांके सबसे ठंडा

झारखंड में मौसम लगातार करवट बदल रहा है। सरायकेला जहां राज्य का सबसे गर्म इलाका रहा, वहीं कांके में सबसे कम तापमान दर्ज किया गया। ठंडी हवाओं और कुहासे के कारण सुबह-शाम ठंड का असर बढ़ा है।

रांची : झारखंड में शनिवार को तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहा। मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार सरायकेला सबसे गर्म क्षेत्र रहा, जहां अधिकतम तापमान 28.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि कांके सबसे ठंडा क्षेत्र रहा, जहां न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में हवा पश्चिम से उत्तर-पश्चिमी दिशा में बह रही है। इसी वजह से कांके, रांची, लातेहार और डाल्टेनगंज सहित कई जिलों में ठंडक का असर और हल्की ठंडी हवाओं का अनुभव किया जा रहा है। रांची, डाल्टेनगंज, लातेहार, लोहरदगा, रामगढ़ और खूंटी में सुबह के समय हल्के दर्जे का कुहासा छाया रहा।

देश के उत्तरी हिस्सों में भारी बर्फबारी और बारिश के चलते मध्यवर्ती और पूर्वी राज्यों में मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। इसके प्रभाव से झारखंड में भी कुहासा और बादल छाए हुए हैं, जिससे दिन के समय मौसम में आंशिक बादल बने रहे।

शनिवार को रांची में अधिकतम तापमान 25.5 डिग्री और न्यूनतम 10.6 डिग्री, जमशेदपुर में 27.8 डिग्री और न्यूनतम 16 डिग्री, डाल्टनगंज में अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम 8.8 डिग्री, बोकारो में अधिकतम 26.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री और चाईबासा में अधिकतम तापमान 28.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

मौसम विभाग ने लोगों को ठंड और कुहासा के चलते सतर्क रहने की सलाह दी है। सुबह और रात के समय कड़ाके की ठंड का असर बना रह सकता है, इसलिए लोगों को उचित वस्त्र और सुरक्षा का ध्यान रखने की सलाह दी गई है।

Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

बड़की सरैया नगर पंचायत: अध्यक्ष पद के लिए चार उम्मीदवारों ने किया नामांकन बड़की सरैया नगर पंचायत: अध्यक्ष पद के लिए चार उम्मीदवारों ने किया नामांकन
राजमहल की पवित्र धरा पर आध्यात्मिक और सांस्कृतिक परंपरा का संगम
बजट केवल आंकड़ों का दस्तावेज नहीं, यह सरकार की नीति-नीयत और चरित्र का चेहरा: संत कुमार घोष
विकसित भारत की मजबूत आधारशिला है केंद्रीय बजट 2026: भूलन दुबे
बोर्ड परीक्षा से पूर्व डीपीएस रांची ने छात्रों को दिया आशीर्वाद और प्रेरणा का संदेश
अध्यक्ष पद के लिए झामुमो समर्थित उम्मीदवार छोटू पासवान ने भरा नामांकन पत्र
विदेश में फिर फंसे झारखंड के प्रवासी मजदूर, सरकार से लगाई मदद की गुहार
बजट 2026 में एमएसएमई को ₹10,000 करोड़ की ऐतिहासिक सौगात: सीए वन्दना अग्रवाल
पूर्व रेलवे मालदा मंडल में जयशंकर प्रसाद जयंती समारोह आयोजित
बोकारो हॉफ मैराथन में देशभर से पहुंचे 5800 धावकों ने दिखाया जोश और दमखम
माघ मेला को लेकर टी-आर पैसेंजर ट्रेन में बढ़ी श्रद्धालुओं की भीड़
मॉडर्न पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन