बड़की सरैया नगर पंचायत: अध्यक्ष पद के लिए चार उम्मीदवारों ने किया नामांकन

अध्यक्ष पद के लिए अब तक 23 नामांकन प्रपत्र बिके

बड़की सरैया नगर पंचायत: अध्यक्ष पद के लिए चार उम्मीदवारों ने किया नामांकन

बड़की सरैया नगर पंचायत चुनाव में नामांकन प्रक्रिया के चौथे दिन अध्यक्ष पद के लिए चार प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। अब तक कुल पांच उम्मीदवार नामांकन कर चुके हैं और 23 नामांकन प्रपत्रों की बिक्री हो चुकी है।

गिरिडीह : बड़की सरैया नगर पंचायत चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया के चौथे दिन अध्यक्ष पद के लिए चार प्रत्याशियों—चेतना तरवे, श्रुतिप्रिया कौर, कंचन देवी और आरती देवी—ने नामांकन प्रपत्र दाखिल किया। वहीं, चार अन्य लोगों ने भी नामांकन प्रपत्र खरीदे। अब तक अध्यक्ष पद के लिए कुल पांच उम्मीदवार नामांकन कर चुके हैं, जबकि 23 नामांकन प्रपत्रों की बिक्री हो चुकी है।

वार्ड 1 से 6 के लिए दो और वार्ड 7 से 12 के लिए भी दो प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। वार्ड 1 से 6 के लिए सोमवार को 14 तथा अब तक कुल 47 नामांकन प्रपत्र बिक चुके हैं, जबकि वार्ड 7 से 12 के लिए सोमवार को चार और अब तक कुल 38 नामांकन प्रपत्रों की बिक्री हुई है।

अध्यक्ष पद के सभी चार प्रत्याशियों ने दो-दो सेट में नामांकन दाखिल किया। निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी संतोष गुप्ता ने बताया कि मंगलवार और बुधवार को भी नामांकन की प्रक्रिया जारी रहेगी। उन्होंने प्रत्याशियों से निर्धारित समय पर स्पष्ट एवं सही तरीके से प्रपत्र भरने की अपील की। साथ ही बताया कि पुराने स्वघोषणा पत्र के फॉर्म को रद्द कर दिया गया है और नए फॉर्म में बच्चों की उम्र, कर बकाया सहित आवश्यक घोषणाएं अनिवार्य रूप से भरनी होंगी।

इस दौरान चुनावी कार्य में सरिया अंचलाधिकारी संतोष कुमार, बीडीओ ललित नारायण तिवारी, पीरटांड़ अंचलाधिकारी ऋषिकेश मरांडी, बगोदर कोनार नहर प्रमंडल के सहायक अभियंता संजय कुमार साव, सहायक कृषि अभियंता उत्तम कुमार तथा संजय कुमार महतो उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें बजट सत्र विकसित भारत 2047 के संकल्प को साकार करने की दिशा में ऐतिहासिक पड़ाव: नरेंद्र मोदी

Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

बड़की सरैया नगर पंचायत: अध्यक्ष पद के लिए चार उम्मीदवारों ने किया नामांकन बड़की सरैया नगर पंचायत: अध्यक्ष पद के लिए चार उम्मीदवारों ने किया नामांकन
राजमहल की पवित्र धरा पर आध्यात्मिक और सांस्कृतिक परंपरा का संगम
बजट केवल आंकड़ों का दस्तावेज नहीं, यह सरकार की नीति-नीयत और चरित्र का चेहरा: संत कुमार घोष
विकसित भारत की मजबूत आधारशिला है केंद्रीय बजट 2026: भूलन दुबे
बोर्ड परीक्षा से पूर्व डीपीएस रांची ने छात्रों को दिया आशीर्वाद और प्रेरणा का संदेश
अध्यक्ष पद के लिए झामुमो समर्थित उम्मीदवार छोटू पासवान ने भरा नामांकन पत्र
विदेश में फिर फंसे झारखंड के प्रवासी मजदूर, सरकार से लगाई मदद की गुहार
बजट 2026 में एमएसएमई को ₹10,000 करोड़ की ऐतिहासिक सौगात: सीए वन्दना अग्रवाल
पूर्व रेलवे मालदा मंडल में जयशंकर प्रसाद जयंती समारोह आयोजित
बोकारो हॉफ मैराथन में देशभर से पहुंचे 5800 धावकों ने दिखाया जोश और दमखम
माघ मेला को लेकर टी-आर पैसेंजर ट्रेन में बढ़ी श्रद्धालुओं की भीड़
मॉडर्न पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन