मेरा युवा भारत द्वारा आयोजित पांच दिवसीय अंतर राज्य युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम का सफल समापन

मुख्य अतिथि प्रो. डॉ. गोपाल पाठक ने राष्ट्रीय एकता और नेतृत्व पर बल दिया

मेरा युवा भारत द्वारा आयोजित पांच दिवसीय अंतर राज्य युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम का सफल समापन

राँची में मेरा युवा भारत द्वारा पांच दिवसीय अंतर राज्य युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम का सफल समापन हुआ। युवाओं को प्रमाण पत्र और उपहार प्रदान किए गए, कार्यक्रम ने राष्ट्रीय एकता और नेतृत्व कौशल को बढ़ावा दिया।

रांची : मेरा युवा भारत, राँची, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आयोजित पांच दिवसीय अन्तर राज्य युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन किया गया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रो. डॉ. गोपाल पाठक, महानिदेशक, सरला बिरला यूनिवर्सिटी, राँची तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. जितेन्द्र कुमार सिंह, कुलसचिव, झारखंड स्टेट ओपन यूनिवर्सिटी उपस्थित रहे। इस अवसर पर डॉ. ओम प्रकाश पाण्डेय, एनएसएस कॉर्डिनेटर, बी.आई.टी. मेसरा, दीपक कुमार, कंसल्टेंट, यूनिसेफ,  रोशन कुमार, जिला युवा अधिकारी, राँची तथा डॉ. गौरव अग्रवाल, अध्यक्ष, विवेकानन्द यूथ क्वेक फाउंडेशन की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम का शुभारंभ सभी अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। इसके पश्चात जिला युवा अधिकारी, राँची द्वारा स्वागत संबोधन देते हुए पिछले पांच दिनों में आयोजित शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं भ्रमण गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी गई। मुख्य अतिथि प्रो. डॉ. गोपाल पाठक ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम युवाओं में राष्ट्रीय एकता, सांस्कृतिक समझ और नेतृत्व क्षमता के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। विशिष्ट अतिथि डॉ. जितेन्द्र कुमार सिंह ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम युवा शक्ति को सकारात्मक दिशा देकर राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करते हैं।

सिक्किम की ओर से टीम लीडर निखिल छेत्री, दिवस छेत्री एवं प्रियंका शर्मा ने अपने अनुभव साझा करते हुए कार्यक्रम को ज्ञानवर्धक तथा यहाँ बिताए गए समय को यादगार बताया। कार्यक्रम का मंच संचालन डॉ. गौरव अग्रवाल द्वारा किया गया। समापन अवसर पर सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र, झारखंडी अंगवस्त्र, फोटो फ्रेम एवं मडुआ कुकीज भेंट स्वरूप प्रदान की गई। कार्यक्रम के सफल आयोजन में विश्वजीत एवं आकृति का विशेष योगदान रहा।

Edited By: Mohit Sinha

Latest News

झुमरीतिलैया नगर परिषद चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए 7 प्रत्याशियों ने किया नामांकन झुमरीतिलैया नगर परिषद चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए 7 प्रत्याशियों ने किया नामांकन
Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे
रांची से लॉन्च हुआ स्वदेशी सुपर ऐप ‘जैक्टर’, डेटा संप्रभुता का बड़ा दावा
Bokaro News : नगरपालिका चुनाव को लेकर अवैध शराब के विरुद्ध सख्त कार्रवाई 
समाहरणालय में आयोजित जनता दरबार में 34 मामलों पर सुनवाई
सेल का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन, बिक्री में 16% की बड़ी छलांग
अंधविश्वास के कारण उजड़ा परिवार; डायन के शक में पति-पत्नी और बेटे की हत्या, दो भाई गिरफ्तार
साहिबगंज नगर निकाय चुनाव 2026 : भूलन दुबे ने समर्थकों संग किया नामांकन पत्र दाखिल
महाशिवरात्रि पर पहाड़ी मंदिर से निकलेगी भव्य शिव बारात, तैयारियां तेज
नगर निकाय चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने संवेदनशील मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण
मैट्रिक-इंटर परीक्षा 2026 को लेकर प्रशासन सतर्क, सीएम ऑफ एक्सीलेंस परीक्षा केंद्र का निरीक्षण
मुख्यमंत्री पशुधन योजना चयन समिति की बैठक, 115 लाभुकों का हुआ चयन व अनुमोदन