आदित्यपुर में देर रात भीषण आग लगी, दो दुकानें जलकर राख और इलाके में मची अफरा-तफरी

पटाखों ने आग को बनाया विकराल, ट्रांसफार्मर बचने से टला बड़ा हादसा

आदित्यपुर में देर रात भीषण आग लगी, दो दुकानें जलकर राख और इलाके में मची अफरा-तफरी

सरायकेला के आदित्यपुर में देर रात आग से दो दुकानें जलीं, दमकल ने आग पर काबू पाया, कोई हताहत नहीं।

सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत एस टाइप चौक पर सोमवार देर रात भीषण आगजनी की घटना से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आई टाइप ब्लॉक के समीप स्थित ‘बाबू पान दुकान’ समेत दो दुकानें आग की चपेट में आकर पूरी तरह जलकर राख हो गईं। आग इतनी भयावह थी कि कुछ देर के लिए पूरा क्षेत्र दहशत के साये में आ गया।

स्थानीय लोगों के अनुसार, यह घटना सोमवार रात करीब 12 बजे की है। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। देर रात का समय होने और दुकानें बंद रहने के कारण शुरुआत में किसी को आग लगने की जानकारी नहीं मिल सकी। इसी दौरान दुकानों के भीतर रखे पटाखों ने आग पकड़ ली, जिससे तेज-तेज धमाकों की आवाजें गूंजने लगीं।

पटाखों के लगातार फटने से आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं, जो दूर से ही दिखाई दे रही थीं। धमाकों और आग की भयावहता को देखकर आसपास के लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। कुछ देर के लिए पूरे इलाके में भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही एस टाइप क्षेत्र के निवासी एवं सामाजिक कार्यकर्ता संजीव उर्फ बबुआ सिंह मौके पर पहुंचे और तत्परता दिखाते हुए तत्काल दमकल विभाग तथा स्थानीय पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की एक गाड़ी मौके पर पहुंची, लेकिन आग की तीव्रता को देखते हुए तुरंत एक और दमकल वाहन को भी बुलाया गया।

दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान पास में लगे बिजली के ट्रांसफार्मर को सुरक्षित बचा लिया गया। यदि ट्रांसफार्मर आग की चपेट में आ जाता, तो स्थिति और भी भयावह हो सकती थी तथा पूरे इलाके में बड़ा हादसा हो सकता था। दमकल विभाग की तत्परता से एक बड़ा संकट टल गया।

राहत की बात यह रही कि इस आगजनी की घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हालांकि, दोनों दुकानों के मालिकों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। दुकान में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया। फिलहाल पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी हुई है। आग लगने के सटीक कारणों की जांच की जा रही है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे दुकानों और घरों में बिजली के तारों व ज्वलनशील वस्तुओं के भंडारण में विशेष सावधानी बरतें, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

Edited By: Anshika Ambasta

Latest News

झुमरीतिलैया नगर परिषद चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए 7 प्रत्याशियों ने किया नामांकन झुमरीतिलैया नगर परिषद चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए 7 प्रत्याशियों ने किया नामांकन
Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे
रांची से लॉन्च हुआ स्वदेशी सुपर ऐप ‘जैक्टर’, डेटा संप्रभुता का बड़ा दावा
Bokaro News : नगरपालिका चुनाव को लेकर अवैध शराब के विरुद्ध सख्त कार्रवाई 
समाहरणालय में आयोजित जनता दरबार में 34 मामलों पर सुनवाई
सेल का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन, बिक्री में 16% की बड़ी छलांग
अंधविश्वास के कारण उजड़ा परिवार; डायन के शक में पति-पत्नी और बेटे की हत्या, दो भाई गिरफ्तार
साहिबगंज नगर निकाय चुनाव 2026 : भूलन दुबे ने समर्थकों संग किया नामांकन पत्र दाखिल
महाशिवरात्रि पर पहाड़ी मंदिर से निकलेगी भव्य शिव बारात, तैयारियां तेज
नगर निकाय चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने संवेदनशील मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण
मैट्रिक-इंटर परीक्षा 2026 को लेकर प्रशासन सतर्क, सीएम ऑफ एक्सीलेंस परीक्षा केंद्र का निरीक्षण
मुख्यमंत्री पशुधन योजना चयन समिति की बैठक, 115 लाभुकों का हुआ चयन व अनुमोदन